---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

साल 2023 में मोहम्मद शमी का खूब चला जादू, अब मिलने जा रहा है खेल का बड़ा सम्मान

Mohammed Shami Arjun Award: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जल्द ही अर्जुन अवॉर्ड मिलने वाला हैं ।

---विज्ञापन---

Mohammed Shami Arjun Award: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के सितारें इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। वनडे विश्व कप 2023 के बाद से भले ही मोहम्मद शमी क्रिकेट मैदान से दूर हो लेकिन उनकी चर्चाएं पूरी दुनिया में हो रही है। विश्व कप 2023 में अपनी खतरनाक गेंदबाजी से मोहम्मद शमी ने दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटौरी हैं।

जिसके बाद मोमम्मद शमी को अब भारत सरकार की तरफ से खेल का बड़ा सम्मान मिलने वाला है। मोहम्मद शमी को साल 2023 अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इस बार शमी एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिनको अर्जुन अवॉर्ड मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

2 साल बाद किसी क्रिकेटर को मिल रहा अर्जुन अवॉर्ड

वैसे तो हर साल भारत सरकार की तरफ से खेल अवॉर्ड दिए जाते हैं, लेकिन पिछले दो साल से किसी क्रिकेटर को अर्जुन अवॉर्ड नहीं मिला है। अब पूरे दो साल के बाद क्रिकेटर मोहम्मद शमी को राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। आखिरी बार 2 साल पहले अर्जुन अवॉर्ड भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को मिला था।

ये भी पढ़ें:- National Sports Awards: 26 भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, सिर्फ एक क्रिकेटर शामिल

---विज्ञापन---

मोहम्मद शमी ने साल 2023 में काफी कमाल की गेंदबाजी की है हर टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा हैं। विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और उन्होंने महज 7 मैचों में ही 24 विकेट अपने नाम किए थे। इस टूर्नामेंट के दौरान शमी ने तीन बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए थे।

---विज्ञापन---

अब तक 47 क्रिकेटरों को मिल चुका है अर्जुन अवॉर्ड

किसी भी क्रिकेटर के लिए अर्जुन अवॉर्ड खेला का बहुत बड़ा सम्मान होता है। अर्जुन अवॉर्ड अभी तक 47 भारतीय क्रिकेटरों को मिल चुका है। जिसमें कई बड़े नाम जैसे महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, जहीर खान, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, शिखर धवन वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, राहुल द्रविंड़ हैं। इनके अलावा भी कई पुराने नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

First published on: Dec 20, 2023 06:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola