Hardik Pandya may be out of IPL: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं। इससे एमआई फैंस में खलबली मच गई है। अगर पांड्या आईपीएल से बाहर होते हैं, तो इससे मुंबई की चाल उसी पर भारी पड़ जाएगी। मुंबई इंडियंस बहुत मुश्किल से हार्दिक पांड्या को कप्तान बना पाई है। मुंबई ने पहले तो हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया, इसके लिए अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी में से एक कैमरून ग्रीन को बाहर किया। फिर बाद में मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को सौंप दिया। लेकिन अब बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि हार्दिक पांड्या आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
https://twitter.com/45Fan_Prathmesh/status/1738476454835531920
ये भी पढ़ें:- 2023 में भारत के स्टार का दिखा जलवा, बन गए इस साल सर्वाधिक ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज
अफगानिस्तान सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं पांड्या
बता दें कि हार्दिक पांड्या को आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान ही चोट लगी थी। उस चोट से पांड्या अभी तक नहीं उबर पाए हैं। चोटिल होने के कारण हार्दिक ना ही तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के हिस्सा रह सके और ना ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज और टी 20 सीरीज के हिस्सा बन सके। अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी पांड्या की वापस मुश्किल लग रही है। इतना ही नहीं बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई से कहा कि पांड्या की चोट अभी भी गंभीर हैं, ऐसे में वह पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं। इससे मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग सकता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: MI का ‘X-Factor’ खिलाड़ी, कोच ने दिया जवाब; टीम को मिला दूसरा मलिंगा
पांड्या की वापसी से बुमराह और सूर्या भी नाखुश
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को पहले ही कप्तानी से हटा चुकी है। इससे करोड़ों फैंस नाराज हैं। मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगातार घटते जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने भी पांड्या के कप्तान बनने के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल टूटने का इमोजी लगाया था। इससे फैंस कयास लगा रहे थे कि पांड्या के कप्तान बनने से सूर्या नाखुश हैं। सूर्या के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी हार्दिक पांड्या की मुंबई में वापसी पर मुंबई को एक्स और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। मुंबई ने पांड्या को कप्तान बनाया इससे कई खिलाड़ी नाखुश हैं, फिर भी अब पांड्या आईपीएल से बाहर सकते हैं, यह मुंबई के लिए बड़ा झटका है।
संबंधित खबरें
T20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
51 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines