Hardik Pandya Workout Video: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के चलते इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के दौरान हार्दिक को चोट लग गई थी, उसके बाद से उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई। अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज से भी हार्दिक पांड्या बाहर हैं। अभी तक हार्दिक की टीम में वापसी को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है।
वहीं दूसरी तरफ अब टीम में वापसी को लेकर हार्दिक पांड्या ने कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया है। हार्दिक इन दिनों जिम में काफी हार्ड वर्कआउट कर रहे हैं। जिसका एक नया वीडियो भी सामने आया है।
हार्दिका का नया वीडियो आया सामने
अपने हार्ड वर्कआउट का वीडियो हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा कि जाने के लिए केवल एक ही दिशा है, आगे’ हार्दिक का ये नया वीडियो सामने आने के बाद फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि अब जल्द ही हार्दिक पांड्या टीम में वापसी कर सकते हैं।
इसके अलावा आईपीएल 2024 में खेलने को लेकर भी उनकी तस्वीर साफ हो जाएगी। आईपीएल 2024 के लिए इस बार मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। ऐसे में हार्दिक का फिट होना टीम के लिए बेहद जरुरी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मोहम्मद शमी से हार्दिक पांड्या तक, 4 बड़े खिलाड़ी आईपीएल से हो सकते हैं बाहर!
चोट के चलते अफगानिस्तान सीरीज से भी बाहर हैं हार्दिक
अफगानिस्तान के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए रविवार को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया था। इस टी20 सीरीज से हार्दिक पांड्या को बाहर रखा गया है, क्योंकि हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
अब हार्दिक की गैरमौजूदगी में एक बार फिर से टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा ही करते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा पिछले 14 महीनों से टी20 क्रिकेट से दूर थे, जिसके बाद टी20 टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे थे।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines