हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2024 Auction: CSK को अब मिला दाएं हाथ का 'सुरेश रैना', जानिए कौन हैं समीर रिजवी?

IPL 2024 Auction: अनकैप्ड खिलाड़ियों में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी पर खेला दांव। समीर को सीएसके ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा।

विज्ञापन
Image Credit: News 24

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजीज जमकर पैसा बरसा रही है। जिन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है अब उनको ऑक्शन में उसका लाभ मिला है। उनमे से एक हैं समीर रिजवी। आईपीएल 2024 ऑक्शन में समीर रिजवी की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर फ्रेंचाइजीज ने उन पर जमकर बोली लगाई।

आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी। चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा। समीर को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में भिडंत देखने को मिली। लेकिन अंत में सफलता चेन्नई के हाथों लगी।

कौन हैं समीर रिजवी?

दाएं हाथ के सुरेश रैना कहे जाने वाले समीर रिजवी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के रहने वाले है। घरेलू क्रिकेट में समीर ने यूपी की तरफ से कई बड़े टूर्नामेंट्स खेले हैं, इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को काफी इंप्रेस भी किया। अक्सर जब वो स्पिन के खिलाफ खेलते है तो उनमे टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना की झलक दिखाई देती है। जिसके चलते ही उनको दाएं हाथ का सुरेश रैना कहा जाता है। अब समीर अपना पहला आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: स्टार्क से कमिंस तक तेज गेंदबाजों का जलवा, 2 भारतीयों पर भी हुई करोड़ों की बारिश

चेन्नई को मिला एक और ‘सुरेश रैना’

समीर रिजवी पहली बार आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे। अपना पहला ही आईपीएल उनको चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम के तरफ से खेलने को मिलेगा। जिस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हो उस टीम में दुनिया का हर क्रिकेटर खेलना चाहता है। ऐसे में अब समीर के लिए महेंद्र सिंह धेनी के अंडर में खेलना काफी बड़ी बात होगी। इस सीजन उनको एमएस धोनी से काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स को अब दाएं हाथ का सुरेश रैना मिल गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें