IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के लिए 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होने हैं। इससे पहले खिलाड़ियों को रिलीज करने और रिटेन करने के लिए चर्चा जोरों-शोरों पर है। 26 नवंबर तक सभी 10 टीमों को अपनी फाइनल रिलीज और रिटेन की लिस्ट तैयार करनी हैं। इसी कड़ी में चर्चाएं यह भी हैं कि कई टीमें अपनी टीम से बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करके अपने पर्स का अमाउंट बढ़ा सकती हैं। इस लिस्ट में वो खिलाड़ी हैं जिन पर पैसा तो जमकर लुटाया गया लेकिन यह खिलाड़ी अपनी टीम के काम नहीं आ सके। इस लिस्ट में आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले सैम करन का नाम भी शामिल है।
सैम करन ने किया निराश
आपको बता दें कि सैम करन के ऊपर पंजाब किंग्स ने 2023 के मिनी ऑक्शन में 18.5 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। यह आईपीएल इतिहास की भी सबसे बड़ी बोली थी। पर इस खिलाड़ी ने अपनी कीमत के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, पंजाब ऐसी टीम है जिसकी पर्स में सबसे ज्यादा 12.20 करोड़ रुपए हैं। फिर भी यह टीम करन के ऊपर लगाई गई इस रकम को भी उन्हें रिलीज करते हुए अपनी पर्स में जोड़ सकती है। करन ने आईपीएल 2023 में 14 मैच खेलते हुए सिर्फ 276 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी में भी उन्होंने 14 मैचों में 10 से ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाते हुए सिर्फ 10 विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें;- IPL 2024: आंद्रे रसेल पर KKR का बड़ा फैसला, क्या अगला सीजन कोलकाता के लिए खेलेगा घातक ऑलराउंडर?
इन बड़े खिलाड़ियों का भी कटेगा पत्ता
अगर फ्रेंचाइजी के हिसाब से बात करें तो सभी 10 टीमों से कई खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। इसमें सबसे बड़े नाम हैं बेन स्टोक्स, दिनेश कार्तिक, लॉकी फर्ग्युसन, पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों का। अगर एक अटकलों के हिसाब से लिस्ट देखें तो, आइए जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी सभी 10 टीमें रिलीज कर सकती हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स– बेन स्टोक्स
गुजरात टाइटंस– दासुन शनाका, यश दयाल, ओडियन स्मिथ, प्रदीप सांगवान, उर्विल पटेल
कोलकाता नाइट राइडर्स– एन जगदीशन, लॉकी फर्ग्यूसन, मंदीप सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स– मार्कस स्टॉयनिस, एविन लुईस, काइल जैमीसन
मुंबई इंडियंस– जयदेव उनादकट, राइली मेरेडिथ, ईशान किशन, संदीप वॉरियर, पीयूष चावला
पंजाब किंग्स– सैम करन, हरप्रीत भाटिया, ऋषि धवन, भानुका राजापक्षे
राजस्थान रॉयल्स– जेसन होल्डर, केसी करियप्पा, मुरुगन अश्विन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर– दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनुज रावत
सनराइजर्स हैदराबाद– हैरी ब्रूक
दिल्ली कैपिटल्स– पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे
यह भी पढ़ें:- IPL 2024 में होगा बड़ा फेरबदल! 7 टीम के कप्तानों में होगा बदलाव? क्यों बन रहे ऐसे समीकरण
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
48 mins agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
2 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
5 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
5 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines