---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024 Auction: 333 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर 256 होंगे बाहर, जानें नीलामी से जुड़ी हर जानकारी

IPL 2024 Auction Full Details: आईपीएल 2024 का ऑक्शन दुबई में आयोजित हो रहा है। सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल मिलाकर 77 खिलाड़ी खरीद पाएंगी।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Auction Full Details: आईपीएल 2024 के ऑक्शन का हर क्रिकेट फैन को बेसब्री से इंतजार था। अब वो लम्हा नजदीक आ गया है। मंगलवार दोपहर 1 बजे (IST) से पहली बोली लगना शुरू हो जाएगी। इस नीलामी का आयोजन दुबई में हो रहा है। ऑक्शन स्थल है दुबई का कोका-कोला एरेना। पहली बार भारत से बाहर ऑक्शन का आयोजन हो रहा है। इसके लिए कुल 333 खिलाड़ियों ने रजिस्टर करवाया है।

256 खिलाड़ी हो जाएंगे बाहर!

आपको बता दें कि इस नीलामी में सिर्फ ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ियों की ही किस्मत खुलने वाली है। 333 में से सिर्फ 77 खिलाड़ी ही बिकेंगे यानी बाकी 256 खिलाड़ी अनसोल्ड रह सकते हैं। वहीं 77 में से 30 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट हैं। जबकि 47 स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों के हैं। यानी 160 से अधिक भारतीय खिलाड़ी भी अनसोल्ड रह सकते हैं।

---विज्ञापन---

कितने खिलाड़ियों का कितना बेस प्राइस?

इस नीलामी में सबसे बड़ा ब्रैकेट 2 करोड़ बेस प्राइस का होगा जिसमें 23 खिलाड़ियों को रखा गया है। इसके अलावा 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में 13 खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले ब्रैकेट में 15 खिलाड़ी शामिल हैं।  75 लाख के बेस प्राइस में 11 और 50 लाख के बेस प्राइस में 56 खिलाड़ी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

इन बड़े खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

इस ऑक्शन में मिचेल स्टार्क, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और डैरिल मिचेल, भारत के शार्दुल ठाकुर जैसे बड़े खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी। वहीं साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी जेराल्ड कोएट्जे पर भी सभी की नजरें होंगी। ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान पैट कमिंस और श्रीलंका के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिलशान मधुशंका के लिए फ्रेंचाइजीज के बीच रेस दिख सकती है। यह खिलाड़ी टॉप पिक साबित हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

अगर खरीदारी से जुड़ी बातों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के पास कुल 12 खाली स्लॉट हैं। वहीं पर्स की बात करें तो गुजरात टाइटंस के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपए हैं। गुजरात की टीम ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को ही रिलीज कर दिया था। वहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: दुबई में सजेगा नीलामी का बाजार, कब और कहां Free में देख सकेंगे Live

यह भी पढ़ें- IPL 2024: कब होगा आईपीएल 17 का आगाज, सामने आई तारीख! फाइनल मैच को लेकर भी आई रिपोर्ट

---विज्ञापन---

First published on: Dec 19, 2023 06:05 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola