IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज मार्च महीने में होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर सभी टीमें अभी से अपनी कमर कस चुकी है। फिलहाल ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आईपीएल गुजरात टाइटंस के लिए सबसे खराब होने वाला है। पहले तो गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी जिताने वाले खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई टीम के साथ जुड़ने का फैसला कर लिया। अब एक और मैच विनर खिलाड़ी आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं। राशिद खान का आईपीएल खेलना मुश्किल लग रहा है, अगर ऐसा होता है तो यह गुजरात के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- Drugs का सेवन करते पकड़े गए 2 क्रिकेटर्स, Cricket बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को किया बैन
राशिद खान ने पीएसएल से वापस लिया नाम
राशिद खान ने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है। राशिद पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हैं, राशिद के टीम में रहते लाहौर को पीएसएल ट्रॉफी भी मिली है। अब राशिद का कहना है कि वह पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान के टीम से बाहर होने से लाहौर को बड़ा झटका लगा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि राशिद खान आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। दरअसल राशिद खान ने अपनी पीठ की सर्जरी करवाई है। इसके कारण से उन्होंने आराम करने का फैसला किया है।
https://twitter.com/cricketLoverz13/status/1750538876454916364
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG Live Score 1st Test Day 2: भारत को लगा तीसरा झटका, शुभमन गिल 23 रन बनाकर हुए OUT
भारत के खिलाफ नहीं खेल पाए थे राशिद
राशिद खान ने अपनी पीठ की सर्जरी नवंबर महीने में ही कराई है। इसी के कारण से उन्हें भारत के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए पहले तो टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था और वह एक भी टी20 मैच नहीं खेल पाए थे। राशिद खान की अनुपस्थिति में रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए कप्तानी की थी। राशिद खान अभी तक भी ठीक नहीं हो पाए हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि खिलाड़ी आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। इससे गुजरात के फैंस में सन्नाटा पसरा हुआ है। पहले तो हार्दिक पांड्या ने गुजरात का साथ छोड़ दिया और अब राशिद भी टीम से बाहर हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
22 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
34 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
37 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
53 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines