IPL 2023: आईपीएल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि धोनी संन्यास के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अगला कप्तान कौन होगा? इसे लेकर पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी राय दी है।वसीम अकरम ने बताया कि सीएसके का अगला कप्तान अजिंक्य रहाण को बनाना चाहिए।
वसीम अकरम ने रहाणे की तारीफ में कही ये बात
स्पोर्ट्सकीड़ा से खास बातचीत में वसीम अकरम ने कहा कि ‘सीएसके ने पिछले साल जडेजा को कप्तान के तौर पर ट्राई किया था और इससे उनकी अपनी परफॉर्मेंस पर असर पड़ा था। मुझे नहीं लगता है कि कप्तानी के लिए रहाणे से बेहतर प्लेयर सीएसके को कोई मिलेगा। एक तो वो लोकल प्लेयर हैं और वो निरंतरता के साथ परफॉर्म करते हैं। लीग्स में लोकल कप्तान ज्यादा कामयाब होते हैं।’
और पढ़िए – IPL 2023: CSK के इस गेंदबाज ने जीता सुनील गावस्कर का दिल, तारीफ में दिग्गज ने कही बड़ी बात
रहाणे को इसलिए बनाना चाहिए कप्तान
वसीम अकरम ने रहाणे को कप्तान बनाने की सलाह देते हुए आगे कहा कि ‘विदेशी कप्तान जो दो महीने के लिए आता है, उसे प्लेयर्स के नाम भी ठीक से नहीं पता होते हैं तो फिर वो कप्तानी कैसे सही करेगा। ऐसे में अगर धोनी संन्यास लेते हैं तो फिर मेरी राय में रहाणे को सीएसके का अगला कप्तान होना चाहिए। बाकी टीम की अपनी भी सोच होगी कि वो क्या चाहते हैं।”
इस सीजन रहाणे का प्रदर्शन शानदार रहा है
अजिंक्य रहाणे का बल्ला इस सीजन आग उगल रहा है। उन्होंने अभी तक पांच पारियों में 52.25 की जबरदस्त औसत के साथ 209 रन बनाए हैं। इस सीजन रहाणे का स्ट्राइक रेट काफी चौंकाने वाला रहा है। उन्होंने 199.04 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। खास बात ये है कि रहाणे के पूरे आईपीएल करियर का इतना स्ट्राइक रेट नहीं है। यही वजह है कि रहाणे को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंडियन टीम में भी सेलेक्ट कर लिया गया है।
और पढ़िए – Rohit Sharma Birthday: 36 साल के हुए रोहित शर्मा, बीसीसीआई व क्रिकेटर्स द्वारा इस तरह दी जा रही बधाई
अजिंक्य रहाणे का आईपीएल करियर
अजिंक्य रहाणे एक सीनियर खिलाड़ी हैं। वह आईपीएल 165 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस लीग में 4298 रन बनाए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। रहाणे के पास कप्तानी का अनभव भी है, वह राजस्थान रॉयल्स को लीड भी कर चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
23 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
54 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
59 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines