Rohit Sharma Birthday: 36 साल के हुए रोहित शर्मा, बीसीसीआई व क्रिकेटर्स द्वारा इस तरह दी जा रही बधाई

Rohit Sharma Birthday

Happy Birthday Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा ने अपने करियर में वो सबकुछ हासिल किया जो क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी की चाह होती है। उनके इस खास दिन पर बीसीसीआई, फैंस, पूर्व क्रिकेटर्स व आईपीएल की टीमों द्नारा खास अंदाज में बधाई दी जा रही है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो, हरभजन सिंह ने भी दी बधाई

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 36वें जन्मदिन पर उन्हें कई लोग बधाईयां दे रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर रोहित को बधाई दी है। मैं आपके अच्छे भाग्य और सफलता की कामना करता हूं। आपके लिए और भारतीय क्रिकेट के लिए नई उपलब्धियों से भरा एक और साल हो। हमेशा खुश रहो भाई। जन्मदिन मुबारक हो।

विज्ञापन

इसके अलावा मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा के लिए उनकी के खिलाड़ियों ने भी जमकर बधाई दी। मुंबई इंडियंस द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कैमरुन ग्रीन समेत अन्य उन्हें खास अंदाज में बधाई देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

युवराज सिंह ने शेयर किया वीडियो

पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को उनके 36वें जन्मदिन पर रविवार को बधाई दी।युवी ने कहा कि मुम्बई इंडियंस के कप्तान को गर्व होना चाहिए कि उन्होंने कितना लम्बा सफर तय किया है।रोहित 30 अप्रैल 2023 को 36 साल के हो गए। वह एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

वनडे विश्व कप विजेता ने ट्विटर पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक भाई, टीम में एक युवा खिलाड़ी, जब हम पहली बार मिले थे, से लेकर अब टीम का नेतृत्व करने तक, आपने अच्छा किया है। आपको गर्व होना चाहिए कि आपने इतना लम्बा सफर तय किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस वर्ष आप ढेरों रन बनाएं और अनेक ट्रॉफियां जीतें। ढेर सारा प्यार।”

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल ने रोहित को बताया सबसे अच्छा भाई

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर युजवेंद्र चहल ने भी खास पोस्ट की और लिखा कि ‘पूरी दुनिया में मेरे पसंदीदा सबसे अच्छे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे मेरे मार्गदर्शक प्रकाश, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, वह व्यक्ति जो मुझे दुनिया में किसी और से ज्यादा हंसाता है, हैप्पी बर्थडे रोहिताआ शर्मा। उनके अलावा बीसीसीआई ने भी पोस्टर जारी किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़िए – CSK vs PBKS: फैंस की डिमांड पर कैप्टन कूल ने ठोके बैक टू बैक 2 छक्के, झूम उठे दर्शक, देखें वीडियो

Rohit Sharma Career: रोहित शर्मा का करियर

36 वर्षीय रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 49 टेस्ट, 243 वनडे और 148 टी20 मुकाबले खेले हैं। रोहित ने टेस्ट में 83 पारियों में 3379 रन, वनडे में 236 पारियों में 9825 रन और टी20 में 140 पारियों में 3853 रन बनाए हैं। तीनों प्रारूप मिलाकर रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 43 शतक और 91 अर्धशतक जड़े हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ