SRH vs RR: Boom...उमरान मलिक ने दागी 149.2 kph की 'मिसाइल', हवा में उड़ गया स्टंप, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 SRH vs RR Umran Malik Devdutt Padikkal
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 SRH vs RR Umran Malik Devdutt Padikkal
नई दिल्ली: उमरान मलिक…रफ्तार का वो सौदागर जिसके आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज ढेर होते नजर आते हैं, उस सौदागर ने एक बार फिर अपनी तूफानी गेंदबाजी से वो कहर बरपाया कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल को उमरान मलिक ने इतनी घातक गेंद पर बोल्ड मारा कि बल्लेबाज को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला। पडिक्कल 4 गेंदों में 2 रन बनाकर खेल रहे थे। वह क्रीज पर पैर जमाने की कोशिश में जुटे थे कि उमरान मलिक आए और पहली ही गेंद पर कहर बरपा दिया।
बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल के लिए अराउंड द विकेट गेंद करने आए उमरान मलिक ने जैसे ही बुलेट की रफ्तार से गेंद फेंकी, ये बॉल टप्पा खाते ही अंदर घुसी और ऑफ स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। 149.2 kph की रफ्तार से फेंकी गई ये बॉल इतनी घातक थी कि ऑफ स्टंप हवा में नाचा और उड़कर कई फीट दूर जाकर गिर गया। ये नजारा देख स्टेडियम में बैठे दर्शक रोमांचित हो उठे।
That action, that pace, that smile 🧡🔥
Umran bhai, we need more of these 😍#OrangeFireIdhi #OrangeArmy #IPL2023 #SRHvRRpic.twitter.com/PdyN9Bmx98
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 2, 2023
हालांकि उमरान को इस मैच में सिर्फ एक ही विकेट मिल सका। उन्होंने 3 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट निकाला। वहीं टी नटराजन ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 और फजलहक फारूकी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस मैच में SRH के कप्तान भुवनेश्वर कुमार को 3 ओवर में 36 रन देकर एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 3 ओवर में 32 रन लुटाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन जड़े। पहले तीन बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने 54, जोस बटलर ने 54 और कप्तान संजू सैमसन ने 55 रन जड़कर हाफ सेंचुरी ठोकीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: