Siddharth Sharma
Read More
SRH vs KKR Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से किया जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल आठवें नंबर पर है वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 9वें स्थान पर है।
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एडन मार्करम करेंगे वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान नितीश राणा के हाथों में होगी। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगातार तीन मैचों से चल रहा हार का सिलसिला खत्म करना चाहेगी वहीं हैदराबाद की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
और पढ़िए – PBKS vs MI: करारी हार के बाद शिखर धवन ने गेंदबाजों पर दिया ये बयान
आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मैच खेले हैं और इसमें टीम को 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा 5 मैचों में हार भी मिली है। टीम ने पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता था। वे इस मैच में इस लय को बरकरार रखना चाहेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन राहुल त्रिपाठी ने बनाए हैं। उन्होंने 8 मैचों में 170 रन बटोरे हैं। इसके अलावा टीम के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट मयंक मार्कंडे ने लिए हैं। जिन्होंने मात्र 6 मैचों में ही 10 सफलताएं अपने नाम की है। इसके अलावा हेनरी क्लासेन भी बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को सिर्फ 3 में जीत नसीब हुई है। वहीं 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 296 रन जोड़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने झटके हैं। उनके खाते में 13 विकेट हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए – ‘मेरे पास पावर गेम नहीं है…’, Ishan के साथ तूफान मचाने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से कोलकाता ने 15 मैच जीते हैं वहीं हैदराबाद ने 9 मैच में जीत हासिल की है। दोनों के बीच आईपीएल 2023 में खेले गए पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी। इस मैच में हैरी ब्रूक ने शतक जड़ा था।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन का रहा है। पहली पारी में गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अधिक फायदा मिल सकता है। वहीं दूसरी पारी में गेंद हल्की धीमी रहती, जिसके कारण दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को परेशानी हो सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11: एन जगदीसन, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (wk), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (wk), हैरी ब्रूक, एडेन मार्कराम (c), मयंक मारकंडे, बी कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मार्को जानसन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।