---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PBKS vs MI: करारी हार के बाद शिखर धवन ने गेंदबाजों पर दिया ये बयान

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स पर शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को मोहाली में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन का बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हासिल कर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स पर शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को मोहाली में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन का बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हासिल कर लिया। पंजाब के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी रन लुटाए। सिर्फ ऋषि धवन और नाथन एलिस ही अच्छी गेंदबाजी कर सके। उसके अलावा अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 66 रन लुटाए तो वहीं सैम कुरेन ने 3 ओवर में 41 रन दिए। राहुल चाहर और हरप्रीत बराड़ भी काफी महंगे साबित हुए। इस करारी हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन गेंदबाजी से निराश दिखे।

हमें पावरप्ले में थोड़ा सा स्टंप और ऑफ पर गेंदबाजी करनी चाहिए थी

धवन ने मैच के बाद कहा- हमने काफी अच्छी शुरुआत की और सोचा कि यह एक बहुत अच्छा टोटल था, लेकिन दुर्भाग्य से हम इसका बचाव नहीं कर सके। मुझे लगता है कि बेशक ऋषि ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन दूसरे छोर से हमने ऑफ के बाहर गेंदबाजी करते रहे। हमें पावरप्ले में थोड़ा सा स्टंप और ऑफ पर गेंदबाजी करनी चाहिए थी।

---विज्ञापन---

अन्य गेंदबाजों ने आज कदम नहीं बढ़ाया

शिखन ने पिच के बारे में कहा- यह एक बहुत अच्छा विकेट था। हमने सोचा कि बदलाव की गति बहुत काम आएगी। नाथन ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अन्य गेंदबाजों ने आज कदम नहीं बढ़ाया। मैदान पर ओस थी और विकेट थोड़ा बेहतर हो गया। मुझे ये भी लगा कि अगर एक स्पिनर हिट हो जाता है तो रन रोकना मुश्किल हो जाता।

मुंबई के लिए ईशान किशन ने 41 गेंदों में 75 रन जड़े। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने 10 गेंदों में 26 और टिम डेविड ने 10 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी।

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2023 11:46 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola