---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘मेरे पास पावर गेम नहीं है…’, Ishan के साथ तूफान मचाने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में एक बार फिर सूर्य चमक उठा। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रन बरसाए। उन्होंने 31 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में एक बार फिर सूर्य चमक उठा। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रन बरसाए। उन्होंने 31 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

वहीं ईशान किशन ने 41 गेंदों में 75 रन जड़े। हालांकि लय में दिख रहे दोनों बल्लेबाज मैच फिनिश नहीं कर सके। दोनों के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने 10 गेंदों में 26 और टिम डेविड ने 10 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी। हालांकि सूर्या को इस बात का मलाल रहा कि वे मैच फिनिश नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास कोई पावर गेम नहीं है।

---विज्ञापन---

मुझे खेल खत्म करना चाहिए था

सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा- वास्तव में खुशी है कि हम जीते, लेकिन मुझे खेल खत्म करना चाहिए था। जब मैं मैदान पर गया तो पॉजिटिव माइंडसेट के साथ बल्लेबाजी करना चाहता था। जाहिर तौर पर ईशान का सपोर्ट करना महत्वपूर्ण था जो वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था।

इन परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार

सूर्या ने आगे कहा- मैं हमेशा इन परिस्थितियों के लिए तैयारी करता हूं, सभी योजनाएं बहुत स्पष्ट होती हैं। जब मैं बल्लेबाजी के लिए जाता हूं तो वही रहने की कोशिश करता हूं। मुझे ईशान का समर्थन करते हुए खेल को अंत तक ले जाने के लिए समान स्ट्राइक-रेट के साथ बल्लेबाजी भी करनी थी।

---विज्ञापन---

मेरे पास पावर गेम नहीं है

सूर्या ने आगे कहा- मेरे पास वास्तव में पावर गेम नहीं है, मुझे गेंद को टाइम करना और मैदान के साथ खेलना पसंद है। वास्तव में खुशी है कि साझेदारी ने जीत के लिए मदद की।

First published on: May 03, 2023 11:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola