IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का रोमांच खत्म हो चुका हैं और आईपीएल खेलने वाले सभी टीमें और फैंस को मिनी ऑक्शन का इंतजार हैं। मिनी ऑक्शन के पहले सभी टीमों को 15 तारीख तक उन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करनी है जिन्हें वे रिटेन करने वाले हैं। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल टीम के धमाकेदार खिलाड़ी सैम बिलिंग्स (Sam Billings) ने आईपीएल खेलने से इंकार कर दिया हैं।
अभी पढ़ें – मोहम्मद शमी के ट्वीट पर पाकिस्तान में जमकर मचा बवाल, शाहिद अफरीदी ने लगाई फटकार, शोएब ने किया पलटवार
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
सैम बिलिंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने कड़ा फैसला लिया है कि मैं अगले आईपीएल में हिस्सा नहीं लूंगा। इंग्लिश समर की शुरुआत में @kentcricket के साथ लंबे प्रारूप वाले क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। @kkriders अवसर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! इसके हर मिनट को प्यार कीजिए। कुछ शानदार लोगों के साथ एक अद्भुत फ्रेंचाइजी। उम्मीद है कि भविष्य में फिर मिलेंगे।”
चैन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से भी खेल चुके हैं आईपीएल
गौरतलब है कि, सैम बिलिंग्स ने अब तक के अपने आईपीएल करियर में 30 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 19.35 की औसत से 503 रन निकले हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 56 रन का रहा है। वहीं आईपीएल में ये दाएं हाथ का बल्लेबाज दिल्ली डेयरडेविल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। सैम बिलिंग्स को केकेआर ने आईपीएल 2023 में 2 करोड़ में खरीदा था और अब उनके बाहर होने के चलते टीम के पास ऑक्शन के लिए 2 करोड़ का पर्स मिल गया हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines