IPL 2023, RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। ये स्टेडियम 1969 में बनकर तैयार हुआ था। इसका पुनर्निर्माण 2006 में किया गया था।
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन कर रहे हैं वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान केएल राहुल के हाथों में है। मैच में जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी वहीं लखनऊ की टीम पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
और पढ़िए – अर्जुन तेंदुलकर ने जीता ‘पापा’ का भरोसा, आखिरी ओवर में चटकाया अपना पहला IPL विकेट, देखें वीडियो
Sawai Mansingh Stadium pitch report: कैसी है स्टेडियम की पिच?
सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक IPL के 47 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 15 में जीत दर्ज की है, जबकि दूसरी पारी में खेलने वाली टीमों ने 32 में जीत दर्ज की है।आरआर बनाम एलएसजी मैच इस सीजन में आयोजन स्थल पर पहला मैच होगा और 2019 के बाद पहली बार राजस्थान की स्टेडियम में वापसी भी होगी।
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच गेंदबाजों को सपोर्ट करती है। पिच पर हलकी हरी घास से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। पिच पर तेज रफ्तार से बॉल फेंकने पर ज्यादा फायदा मिलता है। ऐसे में दोनों ही टीमों के पेसर्स को आनंद आ जाएगा। इस मैदान पर आज तक 200 का स्कोर भी नहीं बना है। मैदान पर औसत स्कोर 157 है और अधिकतम स्कोर 197 रन है।
लखनऊ सुपर जायंट्स स्कवॉड: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
और पढ़िए – ‘अगर मैंने मुंह खोला तो लोग क्रिकेट देखना बंद कर देंगे…’, उमर अकमल ने साथी खिलाड़ियों को दी चेतावनी
राजस्थान रॉयल्स स्कवॉड: संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बसिथ, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डोनोवन फरेरा, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेड मैककॉय , देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौर, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम ज़म्पा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines