IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल 2023 के 42वें मुकाबले में ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर हुआ है। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ 124 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। वह 9 मैचों में 428 रनों के साथ टॉप पर काबिज हो गए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस 422 रनों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। तीसरे नंबर पर सीएसके के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 414 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: लसिथ मलिंगा और अमित मिश्रा के खास क्लब में शामिल हुए पीयूष चावला, पाई बड़ी उपलब्धि
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज
428- रन, यशस्वी जायसवाल (RR) मैच 99
422-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 8
414 रन, डेवोन कॉन्वे (csk) मैच 9
354 रन, ऋतुराज गायकवाड़ (csk) मैच 9
333 रन, शुभमन गिल (GT) मैच 8
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दी जाती है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
और पढ़िए – MI vs RR: अच्छी शुरुआत के बाद कैसे हार गई राजस्थान रॉयल्स की टीम? संजू सैमसन ने बताई वजह
पिछले सीजन किसे मिली थी ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
53 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines