Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023, MI vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार शाम को मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से मात दे दी। इस मैच में टीम की तरफ से अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया और दो विकेट झटके। इसी के साथ उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल की है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करने आए पीयूष चावला ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने सबसे पहला शिकार राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को बनाया। चावला की गेंद पर वे गलत शॉट खेल गए और रमनदीप ने कैच पकड़ लिया। वहीं उन्होंने बाद में देवदत्त पड्डिकल को भी आउट कर दिया।
मैच में दो विकेट लेते ही पीयूष चावला ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। दरअसल वे आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके इस लीग में 170 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा, अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है। इन चारों ने 170 विकेट लिए हैं।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी ड्वेन ब्रावो के नाम हैं। ब्रावो ने 161 मैचों में183 विकेट चटकाए हैं। भारतीय लेग स्पिनर और मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। चहल ने 140 मैचों में 178 विकेट चटकाए हैं।
लसिथ मलिंगा 122 मैचों में 170 विकेट के साथ तीसरे और रविचंद्रन अश्विन 193 मैचों में 170 विकेट के साथ चौथे और चावला 170 मैचों में 170 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं। वहीं छठे नंबर पर अमित मिश्रा हैं जिनके भी 170 विकेट हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।