IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल एक बार फिर से सभी के दिल पर राज करने के लिए तैयार है। इस लीग का नया सीजन मार्च 2023 में आयोजित होगा लेकिन इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर 2022 को किए जाएंगे। वहीं टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत अब टीम मैच के बीच में किसी भी खिलाड़ी को सब्सटीट्यूट कर सकते हैं।
IPL 2023 Rules change: क्या है आईपीएल के नियमों में हुआ नया बदलाव?
दरअसल आईपीएल की गवर्निंग बॉडी ने लंबे समय की चर्चा के बाद आखिरकार आईपीएल में इंपेक्ट प्लेयर नियम को मंजूरी दे दी है। इनसाइड स्पोर्ट के मुताबिक इस नियम के तहत टॉस के समय दोनों टीमों के कप्तान 15 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे। जिसमें से 11 खिलाड़ी प्लेइंग 11 के होंगे और बाकि चार खिलाड़ी सब्सटीट्यूट कहलाएंगे। इन चार में से किसी भी एक खिलाड़ी को टीम कभी भी मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की जगह खिला सकती है। इस खिलाड़ी के पास पूरे समय तक बल्लेबाजी करने और अपनी बॉलिंग का स्पेल भी पूरा करने का अधिकार होगा। हालांकि नियमों के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी को टीम अपनी इनिंग के 14वें ओवर तक ही सब्सटीट्यूट कर सकते हैं इसके बाद इसकी मंजूरी नहीं दी जाएगी।
और पढ़िए- Abdullah Shafique ने दिखाया गजब पॉवर.. गेंदबाज के सिर के ऊपर से ठोक डाला तूफानी छक्का..
https://twitter.com/IPL/status/1598591317340483585
और पढ़िए- Vijay Hazare Trophy: 36 साल के बल्लेबाज ने फाइनल में मचा दिया गदर, सौराष्ट्र को 14 साल बाद ट्रॉफी दिलाकर मैदान से लौटा
सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी लागू हुआ था नियम
बता दें कि इससे पहले ये नियम सईद मुश्ताक अली टॉफी में भी लागू कर दिया गया था ताकि इसका प्रभाव देखा जा सके। मुश्ताक अली ट्रॉफी में आईपीएल में खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसके बाद उनसे इस पर पॉजिटिव रिस्पांस मिला और इसीलिए अब ये आईपीएल में भी लागू किया जाएगा।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines