IPL 2023 mini Auction: बेन स्टोक्स आईपीएल के अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं? इसको लेकर उनकी ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन खबर है कि वह आईपीएल 2023 खेलने के लिए तैयार हैं। अब फ्रेंचाइजी टीमों को बेन स्टोक्स की हामी भरने का इंतजार है। बेन स्टोक्स अगर मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेते हैं तो लगभग सभी टीमें उन्हें अपने साथ लाने की कोशिश करेंगी, लेकिन तीन ऐसी टीमें हैं, जो स्टोक्स जैसा शानदार ऑलराउंड अपने साथ जोड़ने के लिए उन पर बड़ी बोली लगा सकती हैं।
अभी पढ़ें – Vijay Hazare Trophy 2022: स्पिन गेंदबाज ने 9 ओवर में ठोक दिया ‘शतक’…कोहली को दिया बड़ा दर्द…
क्या बेन स्टोक्स पर है फ्रेंचाइजी की नजर
बेन स्टोक्स पर फ्रेंचाइजियों का दिलचस्पी के पीछे सबसे बड़ा कारण टी20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 52 रनों की मैच विनिंग पारी है। स्टोक्स ने फाइनल मुकाबले में में जिस तरह से अकेले अपने दम पर इंग्लैंड को खिताब जितवाया और साबित कर दिया की वह क्यों महान आलराउंडर्स की सूची में आते हैं, उसे देखते हुए सभी फ्रेंचाइजी स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं।
https://twitter.com/Gujarat_Titan/status/1592398419896983553?s=20&t=uDy8u4YyMYrAJlsWn5MJow
स्टोक्स पर मुंबई की पैनी नजर
खबर है कि आईपीएल में पांच बार की चैंपियन अपने तूफानी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को छोड़ सकती है। लिहाजा उनकी भरपाई करने के लिए बेन स्टोक्स बेहतर विकल्प हो सकते हैं। क्योंकि वह गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा सकते हैं। स्टोक्स के पास पोलार्ड के जैसी हिटिंग भी है। ऐसे में माना जा रहा है कि ऑक्शन में मुंबई स्टोक्स पर बड़ी बोली लगा सकती है।
चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी दिखा सकती हैं दिलचस्पी
मुंबई इंडियंस के अलावा एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके स्टोक्स की हरफनमौला सेवाएं लेना चाहेगी। क्योंकि स्टोक्स की गेंदबाजी चेन्नई के विकेटों में काम आ सकती है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। इस सूखे को खत्म करने के लिए वह उत्सुक होगी। अगर उसे स्टोक्स जैसा खिलाड़ी मिलता है तो यह एक प्लस प्वाइंट होगा।
बेन स्टोक्स का IPL करियर
बेन स्टोक्स ने आईपीएल में अब तक 43 मैच खेले हैं। जिनकी 42 पारियों में 920 रन बनाए हैं। इस दौरान 107 रन उनका बेस्ट स्कोर है। बेन स्टोक्स आईपीएल में 134.5 के स्ट्राइकरेट से रन बनाते हैं। अपने आईपीएल करियर में स्टोक्स 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं। खास बात ये भी है कि 43 मैचों की 37 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी भी की है, जहां वे 28 विकेट निकालने में सफल हुए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines