Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023, MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार को आउट कर आईपीएल का पहला विकेट भी अपने नाम किया।
रणजी ट्रॉफी के 2008-09 सीजन के फाइनल में सचिन तेंदुलकर मुंबई की तरफ से खेल रहे थे। वहीं उस समय भुवनेश्वर कुमार 19 साल के थे और उत्तर प्रदेश की टीम में थे। दोनों के बीच खेले गए मैच में सचिन के सामने गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार की इनस्विंगर पर सचिन तेंदुलकर शून्य पर आउट हो गए थे।
इस विकेट के बाद भुवनेश्वर कुमार की हर तरफ चर्चाएं होने लगी थी। भुवनेश्वर इसके साथ सचिन तेंदुलकर को रणजी में शून्य पर आउट करने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए थे। वहीं सालों बाद जब सचिन के बेटे अर्जुन ने भुवनेश्वर का विकेट लिया तो ये वाक्या हर किसी को याद आ गया।
ये मैच रणजी ट्रॉफी के 2008-09 के सत्र का फाइनल मुकाबला था। इस मैच का आयोजन 12 जनवरी 2009 से हैदराबाद में किया गया था। मैेच में मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 243 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए थे। जिसके जवाब में यूपी की टीम मात्र 245 रन ही बना पाई थी। वहीं मुंबई ने दूसरी पारी में 367 रन बनाए थे और यूपी को जीत के लिए 525 रनों का लक्ष्य दिया था।

Ranji Trophy Final 2008-09 scorecard
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की रणजी टीम 281 रनों पर ही ढेर हो गई थी। मुंबई की इस विशाल जीत में टीम के युवा खिलाड़ी रोहित शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़ था और कुल 249 रन बनाए थे। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने कुल 6 विकेट झटके थे। जिनमें से 5 विकेट तो पहली पारी में ही आ गए थे।

राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 41 के स्कोर पर रोहित शर्मा (28) का विकेट खो दिया। इसके बाद कैमरून (64), तिलक (37) और ईशान (38) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट खोकर 42 रन बना लिए थे।इसके बाद मयंक अग्रवाल (48) और हेनरिक क्लासेन (36) ने अच्छी पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।