'तुला मानला भाऊ...', सूर्यकुमार यादव का तूफान देख कोहली-सहवाग गदगद, जानिए क्या होता है इसका मतलब
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 MI vs GT Suryakumar Yadav Virat Kohli Virender Sehwag
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 MI vs GT Suryakumar Yadav Virat Kohli Virender Sehwag
नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 11 चौके-6 छक्के ठोक 210 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 103 रन कूट डाले।
सूर्या ने आतिशी अंदाज में अपने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी जमाई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सूर्या की सुनामी देख क्रिकेट के दिग्गज दंग रह गए। विराट कोहली और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस शानदार पारी पर रिएक्ट किए बिना नहीं रह सके।
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर मराठी में लिखा- तुला मानला भाऊ…इसका मतलब ‘तुम्हें मान गया भाई’ होता है।
The bond between Virat Kohli and Suryakumar Yadav is special. pic.twitter.com/GdKQCaOoNj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 12, 2023
वहीं वीरेंद्र सहवाग भी सूर्या की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 17वें ओवर की समाप्ति पर 53 नॉटआउट और 20वें ओवर तक नाबाद 103। अतुल्य सूर्यकुमार यादव। गजब बल्लेबाजी।
53 no at the end of 17th over and 103 not out by the 20th. Incredible #SuryakumarYadav . Ghazab batting. pic.twitter.com/LMhwFIkyry
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 12, 2023
सूर्या की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इस अहम मुकाबले में 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार के अलावा ओपनर ईशान किशन ने 31 और रोहित शर्मा ने 29 रन की शानदार पारी खेली। वहीं इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे विष्णु विनोद ने 20 गेंदों में 30 और नेहल वढेरा ने 7 गेंदों में 15 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान एक बार फिर चमके। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मोहित शर्मा को एक विकेट मिला। उनके अलावा सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 53, अल्जारी जोसेफ ने 4 ओवर में 52 और नूर अहमद ने 4 ओवर में 38 रन लुटाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: