CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक साथ दो गुड न्यूज मिली हैं। इस टीम के साथ श्रीलंकाई स्टार स्पिनर और युवा तेज गेंदबाज महेश दीक्षाना और मथीशा पथिराना जुड़ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इन दोनों को प्लेइंग 11 में मौका भी मिल सकता है।
दीपक चाहर और बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों का लौटना चेन्नई के लिए राहत वाली बात है। स्टोक्स एड़ी की चोट से और चाहर हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: DRS का मतलब- ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’, माही के आगे गच्चा खा गए सूर्यकुमार यादव, देखें वीडियो
सीएसके का गेंदबाजी डिपार्टमेंट मजबूत होगा
दरअसल, महेश तीक्षणा और मथीशा पथिराना आईपीएल के शुरुआती मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे। इसलिए उन्होंने 3 मैच मिस किए हैं। पथिराना के आने से सीएसके के गेंदबाजी डिपार्टमेंट को मजबूती मिलेगी।
पिछले सीजन कैसे रहा था दोनों का प्रदर्शन?
पिछले सीजन महेश तीक्षणा सीएसके के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज थे। उन्होंने 9 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे। ये स्पिनर किफायती बॉलिंग के लिए पहचाना जाता है। वहीं जूनियर मलिंगा कहलाने वाले सधी लाइन लेंथ और पिन पॉइंट यॉर्कर डालने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सीएसके के लिए 2 मैच खेले हैं, जिनमें 2 विकेट लिए थे।
और पढ़िए – IPL 2023 MI vs CSK: रहाणे का फायर…सीएसके ने मुंबई इंडियंस को घर में रौंदा
सीएसके ने 3 में से 2 मैच जीते
अगर इस सीजन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 3 मैच खेले हैं। पहले ही मैच में इस टीम को गुजरात ने हराया था, फिर आखिरी दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। अब 12 अप्रैल को सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होना है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
14 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
6 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines