IPL 2023: 'तुम्हें देख कर अच्छा लगा', रोहित से मिलकर बेहद खुश हुए गौतम गंभीर, देखें वीडियो

Gautam Gambhir was very happy to meet Rohit Sharma

Gautam Gambhir was very happy to meet Rohit Sharma

IPL 2023: आईपीएल 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) के बीच होने वाला है। इस मुकाबले से पहले एलएसजी के मेंटोर गौतम गंभीर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से मिलते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों बेहद खुश दिखे। इस मुलाकात का वीडियो गौतम गंभीर ने शेयर किया है।

विज्ञापन

दोनों दिग्गज बेहद खुश दिखे

इस वीडियो में गौतम गंभीर और रोहित शर्मा दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। गंभीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि तुम्हें देख कर अच्छा लगा रोहित। आज का मुकाबला लखनऊ अपने घर होम ग्राउंड अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

विज्ञापन

दोनों टीमों का हाल

दरअसल, आईपीएल 2023 की प्लेऑफ की रेस में जगह बनाने के लिए यह मैच मुंबई और लखनऊ दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है। रोहित शर्मा की मुंबई 12 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं लखनऊ की टीम 12 मैचों में 6 जीत और 13 अंको के साथ अभी चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ