नई दिल्ली: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है, लेकिन कई टीमें विदेशी खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि पंजाब किंग्स के तूफानी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे, लेकिन अब पता चला है कि वह आईपीएल के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें दिसंबर में घुटने की चोट से उबरने के बाद ईसीबी से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है।
KKR के खिलाफ होगा पहला मैच
पंजाब किंग्स का पहला मैच 1 अप्रैल को मोहाली में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा। लिविंगस्टोन हरफनमौला खिलाड़ी हैं और वे किंग्स टीम के प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने पाकिस्तान में अपने टेस्ट डेब्यू पर घुटने की चोट के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। पिछले साल घर में हंड्रेड प्रतियोगिता के दौरान भी उन्हें टखने में चोट लगी थी।
और पढ़िए – NAM vs PNG: पापुआ न्यू गिनी के बल्लेबाज ने तोड़ डाला एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
कम से कम पहले मैच से बाहर
आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा- वह कम से कम पहले मैच से बाहर हैं क्योंकि ईसीबी उनकी फिटनेस की स्थिति जानने के लिए स्कैन करा रहा है। वह दूसरे मैच से उपलब्ध होने चाहिए। किंग्स का दूसरा मैच 5 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।
इनडोर नेट्स में आजमाया हाथ
लंकाशायर के प्री-सीजन दौरे पर दुबई में लगभग एक सप्ताह बिताने के बाद लिविंगस्टोन बुधवार को भारत से करीब 7600 किलोमीटर दूर ओल्ड ट्रैफर्ड में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह इनडोर नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले साल लिविंगस्टोन का आईपीएल सीजन काफी शानदार रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 36.41 की औसत और 182.08 की स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2022 में ऑफब्रेक और लेगब्रेक के मिश्रण के साथ छह विकेट भी लिए थे।
और पढ़िए – ICC Men’s T20I Bowling Rankings: अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का जलवा, राशिद खान बने ‘किंग’
कैगिसो रबाडा की भी खलेगी कमी
जॉनी बेयरस्टो के भी टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण अब पंजाब किंग्स में सैम कुरेन ही बचे हैं। जो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक पैसे पाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्हें 18.5 करोड़ में खरीदा गया है। वह अब किंग्स टीम में शामिल होने वाले इंग्लैंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं। लिविंगस्टोन के अलावा किंग्स को अपने शुरुआती खेल में साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज कैगिसो रबाडा की कमी भी खलेगी। रबाडा के रॉयल्स के खिलाफ मैच से दो दिन पहले 3 अप्रैल को भारत पहुंचने की उम्मीद है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines