IPL 2023: 'मेरे करियर का लास्ट फेज...', चेन्नई में क्या बोल गए एमएस धोनी?
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में खेले गए आईपीएल के 29वें मुकाबले में सीएसके ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में एमएस धोनी ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए न सिर्फ स्टंपिंग की, बल्कि बेहतरीन कैच और रनआउट भी किया। वहीं रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, तो लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर डेवॉन कॉनवे ने 77 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। इस जीत के बाद सीएसके टीम 6 मैचों में से 4 में जीत के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
सीएसके कप्तान एमएस धोनी ने जीत के बाद कहा- सब कुछ कहा और किया। ये मेरे करियर का लास्ट फेज है, चाहे मैं कितना भी लंबा खेलूं, इसका आनंद लेना महत्वपूर्ण है। यहां आकर अच्छा लग रहा है। फैंस ने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है। वे मुझे सुनने के लिए हमेशा इंतजार करते हैं।
धोनी ने अपने गेंदबाजों की तारीफ कर कहा- आपको पथिराना का एक्शन समझने के लिए समय चाहिए। हमने मलिंगा के साथ ऐसा देखा है। उसका एक्शन अजीब, लेकिन लाइन और लेंथ बेहतरीन है। उसके खिलाफ रन बनाना मुश्किल है।
https://twitter.com/SachStoic/status/1649469854024622081
धोनी ने आगे कहा- मुझे दूसरी पारी में ज्यादा ओस की उम्मीद नहीं थी इसलिए बल्लेबाजी करने से हिचकिचा रहा था, लेकिन तेज गेंदबाजों ने आखिरी कुछ ओवरों में काफी अच्छी गेंदबाजी की। मैं हमेशा उनसे कहता हूं कि फील्ड सेटिंग की पहली प्राथमिकता आपके पास है।
https://twitter.com/sexycricketshot/status/1649468788818198529
धोनी ने अपने कैच पर कहा- इसके बावजूद उन्होंने मुझे बेस्ट कैच का अवॉर्ड नहीं दिया, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि यह शानदार कैच रहा। लोगों को लगता है कि विकेट के पीछे ये आसान काम है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। मुझे अभी भी एक मैच याद है – बहुत समय पहले राहुल द्रविड़ कीपिंग कर रहे थे और उन्होंने ऐसा ही एक कैच पकड़ा। निश्चित रूप से मैं बूढ़ा हो चुका हूं और इससे दूर नहीं हो सकता।
https://twitter.com/IPL/status/1649475056664473600
Moeen Ali wraps the chase in style and @ChennaiIPL complete a clinical chase 👏👏#CSK continue their winning run with a 7⃣-wicket win over #SRH 👌👌
Scorecard ▶️ https://t.co/0NT6FhLKg8#TATAIPL | #CSKvSRH pic.twitter.com/L3ZXTjGWKP
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2023
https://twitter.com/DHONIism/status/1649470541156454400
https://twitter.com/Vineeth_777/status/1649469783367098378
41 साल के धोनी टी-20 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बन गए। उन्होंने इस मुकाबले में मार्करम को कैच किया तो वहीं मयंक अग्रवाल को स्टंप आउट कर पवेलियन भेजा। वहीं वाशिंगटन सुंदर को शानदार फील्डिंग कर रनआउट किया। धोनी आईपीएल से संन्यास कब लेंगे, इसे लेकर हर बार अटकलें लगती रहती हैं, लेकिन पिछले साल उन्होंने कहा था कि वे चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलना चाहेंगे। जबकि हाल ही एक ईवेंट में उन्होंने कहा था कि संन्यास पर अभी फैसला लेने के लिए काफी वक्त है। अगर अभी मैं कुछ कहता हूं तो कोच दबाव में आ सकते हैं। धोनी के ताजा बयान ने एक बार फिर फैंस के बीच अटकलें तेज कर दी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: