नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) आमने-सामने रहीं। जब एमआई मैदान में उतरी तो सबके सामने यही सवाल था कि जसप्रीत बुमराह की जगह को कौन भरेगा।जब टीम का ऐलान हुआ तो क्रिकेट फैंस एक नाम देखकर चौंक गए। ये नाम था 25 साल के ऑलराउंडर अरशद खान का। बुमराह की कमी को मध्य प्रदेश सिवनी जिला के गोपालगंज से आए अरशद खान ने पूरा किया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने मुंबई की कैप पहनकर आईपीएल डेब्यू किया। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया।
कौन हैं अरशद खान?
अरशद को मुंबई इंडियंस ने 2022 के मेगा ऑक्शन में 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदकर स्क्वाड में शामिल किया था। खास बात यह है कि उन्होंने अब तक सिर्फ 3 लिस्ट ए मैच ही खेले हैं। जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं। हालांकि इससे पहले वह मुंबई के लिए बिना कोई मैच खेले ही चोटिल हो गए थे और उनकी जगह पर कुमार कार्तिकेय को टीम में शामिल किया गया। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वह वापस अपने घर सिवनी लौट गए। यहां उन्होंने स्थानीय बच्चों को क्रिकेट की निशुल्क ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया।
खेल के प्रति डेडिकेशन
टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अरशद निराश हुए, लेकिन हार नहीं मानी। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए उनके कोच अब्दुल कलाम ने कहा कि खेल के प्रति उसका जुनून इस कदर है कि वह सिवनी से जबलपुर मैच खेलने के लिए 300 किलोमीटर की दूरी तय करता। समय पर पहुंचने के लिए उसे रात के 3 बजे अपने घर से निकलना पड़ता, लेकिन इसके बाद भी ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह देरी से नहीं पहुंचा हो। 2019-20 में हुए सीके नायुडू टूर्नामेंट (अंडर-25 डेज प्रतियोगिता) में अरशद सर्वाधिक 36 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने दस मैचों में 400 रन जड़े थे। असम के खिलाफ उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम 134 रनों की अहम पारी खेली। इसी टूर्नामेंट में मुंबई के खिलाफ उन्होंने 54 गेंदों में पांच छक्कों और नौ चौकों की मदद से 86 रन जड़े। अरशद ने मुंबई के दो बल्लेबाजों को आउट किया।
और पढ़िए – MI vs RCB: फाफ डू प्लेसिस का शॉट देख गदगद हुए Virat Kohli, क्रीज पर किया बेहतरीन डांस, देखें वीडियो
परिवार ने किया संघर्ष
अरशद के बड़े भाई जकारिया के अनुसार, अरशद के चयन के बाद घर पर उत्सव का माहौल था। पूरा गांव अरशद और हमारे परिवार की इस खुशी में शरीक होने पहुंच गया था। अरशद के पिता अशफाक सिवनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कोच रह चुके हैं। अरशद की मां आलिया के अनुसार- मुझे आज भी याद है कि इसके पिता का वेतन सिर्फ 15 हजार था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अरशद को 16 हजार की क्रिकेट किट लाकर दी थी। अब यही दुआ है कि वह जल्द ही हमारे परिवार और अपने देश का नाम रोशन करे।
महज 11 वर्ष की उम्र में अरशद का चयन मध्य प्रदेश की अंडर-14 टीम में हो गया था। आईपीएल में आने से पहले अरशद डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस 1 की तरफ से शानदार प्रदर्शन करके आए हैं। इस टीम की अगुवाई पीयूष चावला कर रहे थे, जिसमें तिलक वर्मा, कार्तिकेय और ऋतिक शौकीन शामिल रहे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
39 mins agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
8 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
9 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
9 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
10 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
10 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
10 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines