---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: KKR में श्रेयस अय्यर की जगह हुई धाकड़ प्लेयर की एंट्री, ठोक चुका है 160 छक्के, करता है बेखौफ बल्लेबाजी

IPL 2023: आईपीएल 2023 से केकेआर के रेगुलर कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। अब केकेआर ने बड़ा दाव खेलते दुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज की टीम में एंट्री कराई है। केकेआर ने अय्यर की जगह सेजन रॉय को 2.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। श्रेयस अय्यर […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: आईपीएल 2023 से केकेआर के रेगुलर कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। अब केकेआर ने बड़ा दाव खेलते दुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज की टीम में एंट्री कराई है। केकेआर ने अय्यर की जगह सेजन रॉय को 2.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। श्रेयस अय्यर की जगह इस बार कप्तानी का जिम्मा नीतीश राणा संभाल रहे हैं।

नीलामी में अनसोल्ड रहे थे रॉय

जेसन रॉय आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। उनका बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपये था। अब केकेआर ने उन्हें बेस प्राइज से कहीं ज्यादा रकम देकर अपने साथ जोड़ लिया है। जेसन रॉय टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल में अब तक कुल 160 छक्के ठोक चुके हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘आसान नहीं होगा…’, पाकिस्तान के खिलाफ T-20 सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर की बढ़ी धड़कन

जेसन रॉय की ताकत क्या है?

जेसन रॉय की सबसे बड़ी ताकत उनकी बेखौफ बल्लेबजी है। वह पारी की शुरुआत करने आते हैं और ताबड़तोड़ रन बनाते हैं। उनके पास लंबी पारी खेलने की क्षमता है। जब रॉय फॉर्म में होते हैं तो वह किसी भी टीम की बॉलिंग यूनिट की कमर तोड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

जेसन रॉय का आईपीएल करियर

जेसन रॉय ने आईपीएल में कुल 13 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 328 रन बनाए हैं। राय ने आईपीएल में 2017 और 2018 सीज़न में भाग लिया था। वह आखिरी बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2021 सीजन में खेले थे। 2021 में उन्होंने पांच मैच खेले, जिसमें एक अर्धशतक के साथ 150 रन बनाए थे।

और पढ़िए – IPL 2023: एक बार फिर Golden Duck, ‘सूर्य’ की चमक पर पड़ा ग्रहण

जेसन रॉय का टी20 करियर

जेसन रॉय ने इंग्लैंड के लिए 64 T20I खेले हैं, जिसमें 8 अर्द्धशतक और 137.61 के स्ट्राइक रेट से 1522 रन बनाए हैं। उन्होंने हाई स्कोर 78 है। रॉय ने टी20 में 135 चौके, जबकि 69 छक्के लगाए हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 05, 2023 02:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola