नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल 2023 को लेकर तैयारियां शुरू हो जाएंगी। ताबड़तोड़ क्रिकेट के रोमांच से भरपूर टूर्नामेंट के लिए इस बार भी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बारिश होगी। आईपीएल ऑक्शन की डेट सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल) के आगामी सीजन की नीलामी 16 दिसंबर को होगी। मिनी ऑक्शन बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।
अभी पढ़ें – NAM vs SL: ‘नाम याद रखना…’, सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर नामीबिया के कप्तान ने दिया जवाब
होम-अवे प्रारूप में लौटेगा IPL 2023
सीजन तीन साल बाद होम-अवे प्रारूप में लौटेगा। यानी सभी टीमों के घरेलू मैदानों पर मैच कराने की तैयारी की जा रही है। बीसीसीआई के निवर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 22 सितंबर को राज्य संघों को लिखे अपने पत्र में लिखा था कि पुरुषों के आईपीएल का अगला सीजन घर और बाहर के प्रारूप में वापस जाएगा। जिसमें सभी 10 टीमें अपने घरेलू मैच अपने निर्धारित स्थानों पर खेलेंगी।
मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा टूर्नामेंट
आखिरी बार इस प्रारूप में 2019 में कोविड -19 महामारी से पहले टूर्नामेंट खेला गया था। आईपीएल 2023 मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा। फ्रेंचाइजी के लिए भी एक अच्छी खबर है क्योंकि सैलरी कैप में 5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होने की संभावना है। IPL-2022 की मेगा नीलामी में सैलरी पर्स 90 करोड़ रुपये था, लेकिन IPL-2023 के लिए यह 95 करोड़ रुपये हो सकता है। पिछले साल मेगा ऑक्शन हुआ था, इस बार मिनी ऑक्शन होगा।
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल प्लेयर घरेलू टूर्नामेंट खेलने लौटा
दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे रवींद्र जडेजा!
हालांकि अब तक न तो इस मामले पर फ्रेंचाइजी, बीसीसीआई और न ही किसी खिलाड़ी ने कोई कमेंट किया है। प्रशंसकों का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। फ्रेंचाइजी मिनी नीलामी से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करेगी। क्रिकबज के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके से जडेजा को खरीदने के बारे में पूछताछ की है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines