IPL 2023 GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में गुजरात की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। हालांकि इसके बावजूद टीम के कप्तान हार्दिक ज्यादा खुश नहीं दिखे। उन्होंने टीम के बल्लेबाजों को मैच जल्द खत्म करने की हिदायत भी दी।
हमें मैच जल्द खत्म करना चाहिए था – हार्दिक पांड्या
मैच के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ज्यादा खुश नहीं दिखे। उन्होंने मैच को अंतिम ओवर तक ले जाने को लेकर टीम से नाराजगी जताई। पांड्या ने कहा कि – ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं खेल के इतना डीप ले जाने (आखिरी ओवर) की सराहना नहीं करूंगा। निश्चित तौर पर इस मैच से हमें काफी कुछ सीखने को मिला। यही खेलों की सुंदरता है, यह तब तक खत्म नहीं होता जब तक यह खत्म नहीं हो जाता। हमें ड्राइंग बोर्ड पर वापस जाने की जरूरत है।’
और पढ़िए – IPL 2023: साहा के रिव्यू से हार्दिक दंग, दूर खड़े रहकर सुन ली जितेश के बल्ले की आवाज, देखें वीडियो
पांड्या ने आगे पंजाब और अपनी टीम की गेंदबाजी की भी सराहना कि और कहा कि’ उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। सौभाग्य से हमारे सभी बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में हैं। हमें जोखिम उठाना चाहिए और बीच के ओवरों में शॉट खेलने चाहिए, यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि खेल इतना गहरा न जाए।
पांड्या ने कहा कि-‘ गेंद सूख रही थी, लेकिन विकेट खराब थी। जब मोहित और अल्जारी गेंदबाजी कर रहे थे तो आश्चर्य नहीं हुआ। उन्होंने बहुत मेहनत की है, उन्होंने धैर्य दिखाया है और उनका समय आ गया है। अगर खेल दूसरी तरफ चला गया होता तो यह निगलने के लिए एक कठिन गोली होती। मैं खेल को पहले खत्म करना चाहूंगा, इसे आखिरी ओवर तक ले जाने का बड़ा प्रशंसक नहीं हूं।
और पढ़िए – IPL 2023: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, तोड़ डाला मलिंगा का रिकॉर्ड
मैच का लेखा-जोखा
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए थे।टीम की ओर से मैथ्यू शॉर्ट (36) सबसे ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे।154 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी GT टीम ने 3 विकेट खोकर ही आसान जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। PBKS की ओर से अर्शदीप, रबाडा, सैन कर्रन और हरप्रीत ने 1-1 विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines