नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को अपनी रिलीज किए गए खिलाड़ियों लिस्ट सौंप दी। इसी के साथ रिटेंशन भी शुरू हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ और नारायण जगदीसन को रिलीज कर दिया है। रवींद्र जडेजा सुरक्षित हैं। इस लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है।
अभी पढ़ें – IPL 2023 Retention: मयंक..ब्रावो..फिंच…होल्डर सभी की छुट्टी…RR ने इस युवा खिलाड़ी को किया रिटेन
जडेजा किए गए रिटेन
सीएसके ने जडेजा को रिटेन कर लिया है। सीएसके ने ट्वीट कर कहा- आठवां आश्चर्य हमारे साथ रहेगा। दरअसल, जडेजा का जर्सी नंबर 8 है।
सीएसके की लिस्ट जारी होने के बाद रवींद्र जडेजा का बयान भी सामने आया है। जडेजा ने धोनी के साथ वाली फोटो ट्वीट कर कहा- Everything is fine (सब ठीक है) इस फोटो में जडेजा धोनी के सामने सिर झुकाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो और शब्द के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जडेजा शायद कहना चाह रहे हैं- बच गए धोनी, अब सब ठीक है। इसके साथ ही उन्होंने यलो दिल की इमोजी भी लगाई है।
जडेजा के इस फोटो को ट्वीट करने के बाद सीएसके ने भी कहा- हमेशा- हमेशा के लिए।
दरअसल, कुछ समय से चर्चा चल रही थी कि सीएसके और जडेजा के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे। आईपीएल के पिछले सीजन के बीच में भी उन्होंने एमएस धोनी को कप्तानी लौटा दी थी। इसके बाद से ही अनबन की खबरें सामने आईं। हालांकि मैनेजमेंट ने हर बार इन खबरों पर विराम लगाने की कोशिश की, लेकिन अब जडेजा और सीएसके के ट्वीट ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।
धोनी ने निभाई भूमिका
कहा जा रहा है कि एमएस धोनी ने ही जडेजा और फ्रेंचाइजी के बीच रिश्तों को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। सीएसके और जडेजा के बीच अनबन की खबरों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट कर रवींद्र जडेजा को रिटेन करने की पुष्टि करने की कोशिश की थी।
सीएसके की ओर से ट्वीट किए गए फोटो में रवींद्र जडेजा टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे। सीएसके ने ट्वीट करके लिखा, “Bring it in, Super Kings!” रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी, जडेजा और सीएसके के मालिकों के बीच लंबी बातचीत हुई है।
CSK से रिलीज किए गए खिलाड़ी
ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, क्रिस जॉर्डन, एन जगदीशन, सी हरि निशांत, के भगत वर्मा, केएम आसिफ, रॉबिन उथप्पा (रिटायर)
CSK में रिटेन किए गए खिलाड़ियों का स्क्वाड:
महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति।
अभी पढ़ें – IPL 2023: RCB ने फाफ डू प्लेसी समेत इन 6 खिलाड़ियों को किया रिटेन…देखें लिस्ट
रॉबिन उथप्पा ने 14 सितंबर, 2022 को भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। सुपर किंग्स ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
6 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
7 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
9 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
10 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
11 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
12 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines