नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर और कप्तान डेविड वॉर्नर आईपीएल में यूं तो खूब रन बना रहे हैं, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है। वॉर्नर ने मंगलवार को आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 47 गेंदों में 6 चौके लगाकर 51 रन बनाए। वॉर्नर की धीमी बल्लेबाजी पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान ने सवाल उठाए हैं।
डेविड वॉर्नर के स्ट्राइक रेट की ओर कोई कैसे ध्यान नहीं देता?
इरफान ने ट्वीट कर कहा- डेविड वॉर्नर के स्ट्राइक रेट की ओर कोई कैसे ध्यान नहीं देता? वह काफी समय से लो स्ट्राइक पर खेल रहे हैं। इरफान के इस बाजिव सवाल पर क्रिकेट फैंस ने सहमति जताई है। हालांकि इरफान ने अक्षर पटेल की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने लिखा- अक्षर पटेल एक बल्लेबाज के रूप में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से खेल रहे हैं। एक टॉप ऑलराउंडर!
और पढ़िए – IPL 2023: ये खिलाड़ी तोड़ सकता है कोहली के 973 रनों का रिकॉर्ड, रवि शास्त्री ने बताया नाम
और पढ़िए – IPL 2023: हेलमेट के पैसे कौन भरेगा? आवेश खान ने दिया ‘ईमानदारी’ से जवाब
क्यों जायज है इरफान का सवाल?
दरअसल, डेविड वॉर्नर आईपीएल के इस सीजन में काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने रॉयल्स के खिलाफ 55 गेंदों में 65 रन बनाए थे। वहीं टाइटंस के खिलाफ भी वे स्ट्राइक रेट के मामले में पीछे रहे और 32 गेंदों में महज 37 रन ही बना सके। दूसरी ओर सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम के पहले मैच में उन्होंने 48 गेंदों में महज 56 रन बनाए। इस तरह वॉर्नर पिछले चार मैचों में तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने काफी बॉल जाया की हैं। ऐसे में इरफान का सवाल बाजिव है। इरफान से पहले साइमन डूल ने विराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
42 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines