IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडन मार्करम को टीम का कप्तान बनाया था। लेकिन सीजन शुरू होने के बाद भी वह टीम से नहीं जुड़े थे। ऐसे में उनकी जगह पहले मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने कप्तानी की थी। लेकिन अब मार्करम भारत पहुंच चुके हैं और टीम के साथ जुड़ गए हैं।
पहले मैच में SRH को मिली थी हार
सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था, जहां टीम को 72 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मार्करम की जगह भुवनेश्वर कुमार ने टीम की कप्तानी की थी। लेकिन अब मार्करम के लौटने के बाद वह टीम की कप्तानी संभालेंगे।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मुंबई की गेंदबाजी में इस बार कोई दम नहीं है’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई MI की सबसे बड़ी कमजोरी
लखनऊ के खिलाफ करेंगे कप्तानी
सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा मुकाबला 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जहां मार्करम टीम की कप्तानी करेंगे। ऐसे में सनराजर्स हैदराबाद जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। बता दें कि मार्करम टीम से पहले से जुड़े हैं, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी वह पहली बार संभालेंगे।
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘आसान नहीं होगा…’, पाकिस्तान के खिलाफ T-20 सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर की बढ़ी धड़कन
फार्म में हैं मार्करम
खास बात यह है कि एडन मार्करम इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में नीदरलैंड के खिलाफ 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट एक बार फिर से पटरी पर लौटना चाहेगा। बता दें कि लीग की शुरुआत से पहले ही हैदराबाद ने मार्करम को कप्तान बनाने का ऐलान कर दिया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
4 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
12 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
31 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
53 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines