IPL 2023: आईपीएल 2023 में अपने शुरुआती दोनों मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स के लिए गुड न्यूज है। टीम से जल्द ही तूफानी आलराउंडर लियाम लिविंग्सटन जुड़ सकते हैं। उनकी वापसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। लिविंगस्टोन के अलावा तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) हैदरबाद के खिलाफ मैच में नजर आ सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी से पंजाब किंग्स को मजबूती मिलेगी।
इनसाइडस्पोर्ट की खबर के अनुसार, पंजाब किंग्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि ‘लियाम लिविंगस्टोन के एनओसी के साथ कोई समस्या नहीं है। वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और अगले हफ्ते हमसे जुड़ेंगे। रबाडा हमारे साथ हैं, कोई चोट या कार्यभार की चिंता नहीं है।’ आपको बता दें कि लियाम लिविंगस्टोन ने चोट लगने के बाद से दिसंबर 2022 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।
और पढ़िए – IPL 2023: 19 साल के सुयश शर्मा ने किया कमाल, चंद्रकांत पंडित ने बताया इस गेंदबाज को कहां से ढूंढ़ निकाला
लियाम लिविंगस्टोन की ताकत क्या है?
लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड से आते हैं। उनके पास तूफानी बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी करने क जबरदस्त कला है। कुल मिलाकर वह एक जबरदस्त ऑलराउंडर हैं। उन्हें लंबे-लंबे हिट लगाने के लिए जाना जाता है। कई मौकों पर उन्होंने धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन 2022 में भी कुछ धमाकेदार पारियां खेलकर सभी को चौंका दिया था।
लियाम लिविंगस्टोन का टी20 करियर
लियाम लिविंगस्टोन ने अपने देश इंग्लैंड के लिए अब तक कुल 1 टेस्ट, 12 वनडे और 29 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 16, वनडे मैचों में 250 और टी20 इंटरेनशनल मैचों में 147.90 के स्ट्राइक रेट से 423 रन बनाए हैं। वह वनडे में 6, टी20 में कुल 15 विकेट निकाल चुके हैं।
और पढ़िए – PSG से नाराज हुए एम्बाप्पे, जारी किया ये बयान
पंजाब को खलेगी इस खिलाड़ी की कमी
पंजाब किंग्स को इस बार जॉनी बेयरस्टो की कमी खलेगी। क्योंकि चोट के चलते यह स्टार खिलाड़ी इस बार पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएगा। बेयरस्टो को विस्फोटक ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। पंजाब की टीम ने उन्होंने 2022 आईपीएल नीलामी में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन सितंबर 2022 में लगी पैर की चोट के कारण वह इस सीजन में नहीं खेलेंगे।
पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 टीम
शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कागिसो रबाडा , राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines