PSG से नाराज हुए एम्बाप्पे, जारी किया ये बयान

Kylian Mbappe PSG

Kylian Mbappe PSG

विज्ञापन

नई दिल्ली: पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे खासे नाराज हो गए हैं। वजह है एक प्रमोशनल वीडियो जिसमें लियोनेल मेस्सी, नेमार और अन्य टीम के साथी शामिल नहीं हैं। एम्बाप्पे ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- मैं इस पब्लिश्ड वीडियो से सहमत नहीं हूं। पीएसजी एक महान क्लब और बड़ा परिवार है, लेकिन यह निश्चित रूप से किलियन सेंट-जर्मेन नहीं है।

और पढ़िए – सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बन सकते हैं मेसी, अल हिलाल ने दिया ये ऑफर

वीडियो में एम्बाप्पे एकमात्र खिलाड़ी

दरअसल, वीडियो में एम्बाप्पे एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस वीडियो में प्रशंसकों को सीजन टिकट खरीदने के लिए मनाने की मांग की गई थी। कुछ मैच एक्शन फुटेज में गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा जैसे टीम के साथी नजर आ रहे हैं। 24 वर्षीय एम्बाप्पे ने बताया कि उनके क्लब के लिए प्रशंसक कितने महत्वपूर्ण हैं। एम्बाप्पे ने लिखा कि उन्हें नहीं बताया गया कि स्टेडियम के अंदर किए गए इंटरव्यू का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा। उन्होंने लिखा- यह क्लब मार्केटिंग डे के दौरान इंटरव्यू की तरह ही लग रहा था। पीएसजी अभी भी फ्रेंच लीग में छह अंकों से आगे है, लेकिन चैंपियंस लीग से बाहर हो गई है।

Advertisment
और पढ़िए – MCC ने धोनी समेत पांच भारतीय प्लेयर को दिया सम्मान, इस लिस्ट में किया शामिल

जल्द ही बनने वाले हैं फ्रांस के कप्तान

स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे जल्द ही फ्रांस टीम के कप्तान बनने जा रहे हैं। फ्रांस के स्टार खिलाड़ी ने अपनी टीम के कोच डीडीअर डेसचेम्प्स से बातचीत के बाद इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है। अब तक ह्यूगो लॉरिस फ्रांस फुटबॉल टीम के कप्तान थे, लेकिन जनवरी में उन्होंने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है। 36 वर्षीय फ्रेंच गोलकीपर लॉरिस ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना से मिली शिकस्त के एक महीने बाद रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था। अब एम्बाप्पे का कप्तान बनना तय हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ