INDW vs AUSW: दीप्ति शर्मा के 'पंजे' में फंसे कंगारू, तोड़ दिया 41 साल पुराना रिकॉर्ड

INDW vs AUSW 2nd ODI Mumbai Wankhede: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच में दीप्ति शर्मा ने शानदार पांच विकेट झटके।

INDW vs AUSW 2nd ODI Deepti Sharma Five Wicket Haul Shreyanka Patil Debut Wicket Smriti Mandhana Returns

INDW vs AUSW 2nd ODI Deepti Sharma Five Wicket Haul (Image Credit- News24)

INDW vs AUSW 2nd ODI Mumbai Wankhede: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वानखेड़े में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। उसके बाद पहले खेलते हुए कंगारू टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 258 रन ही बना पाई। भारतीय टीम के लिए स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की और 10 ओवर में महज 38 रन देकर पांच विकेट अपने नाम लिए।

विज्ञापन

दीप्ति ने तोड़ा 41 साल पुराना रिकॉर्ड

दीप्ति साथ ही अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाली एशियाई गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले 1982 में भारत की सांड्रा ब्रेगैन्जा ने शानदार गेंदबाजी की थी। आइए देखते हैं सभी टॉप स्पेल:-

विज्ञापन
  • दीप्ति शर्मा (India) – 5/38
  • सैंड्रा ब्रैगेन्जा (India) – 4/24
  • नूशीन अल खदीर (India) – 4/41
  • रुमेली धर (India) – 4/53
  • झूलन गोस्वामी (India) – 3/6
  • शशी गुप्ता (India) – 3/19

भारतीय टीम की लचर फील्डिंग

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए फीबी लिचफील्ड ने 63 और एलिस पेरी ने 50 रनों की पारी खेली। अंत में अलाना किंग ने तेजतर्रार 17 गेंदों पर 28 रन बनाए। इस पारी में उनके तीन छक्के शामिल थे। पूजा वस्त्राकर के आखिरी ओवर में अलाना ने 18 रन बटोरे। पारी के बाद अलाना किंग ने भारतीय टीम की फील्डर्स का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने सात कैच छोड़े। यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम को अगर वो जीवनदान नहीं मिले होते तो वह 250 तक भी नहीं पहुंच पाती शायद।

विज्ञापन

भारत के पास शानदार मौका

भारतीय टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लाइनअप के खिलाफ 280 से ऊपर का स्कोर बनाया था। हालांकि कंगारू टीम ने 6 विकेट से वो मुकाबला जीत लिया था। पर यहां पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिर्फ 259 का लक्ष्य दिया है। वनडे क्रिकेट में यह कुछ खास लक्ष्य नहीं है। वहीं पहले मैच में टीम स्मृति मंधाना के बिना उतरी थी लेकिन यहां मंधाना लौट आई हैं। ऐसे में टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है।

विज्ञापन

श्रेयंका को मिला पहला वनडे विकेट

अब देखना होगा कि क्या तीन मैचों की सीरीज के इस मैच में भारत जीत के साथ वापसी करेगा और 1-1 की बराबरी कर पाता है या नहीं। टीम इंडिया के लिए इस मैच में दीप्ति के अलावा स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर को भी 1-1 सफलता मिली। वहीं डेब्यूटेंट श्रेयंका पाटिल ने एक विकेट लिया। श्रेयंका ने अपने डेब्यू मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 10 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने सेट बैटर फीबी लिचफील्ड का विकेट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ