हार्दिक पांड्या बाहर, रोहित शर्मा बने कप्तान; खास वनडे टीम में 6 स्टार भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

Hardik Pandya Out Rohit Sharma Captain ODI Team 2023: वर्ल्ड कप के बीच से हार्दिक पांड्या बाहर हो गए थे। जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने लगातार 10 मैच जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

Hardik Pandya Out Rohit Sharma Captain Virat Kohli Shubman Gill ODI Team Of Year 2023

Hardik Pandya Out Rohit Sharma Captain Virat Kohli Shubman Gill ODI Team Of Year 2023 (Image Credit- News24)

ODI Team Of The Year 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2023 में वनडे क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस किया लेकिन टीम फिर एक बार आईसीसी टाइटल जीतने से चूक गई। मगर इस साल टीम ने आंकड़ों के लिहाज से शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने 2023 में कुल 35 वनडे इंटरनेशल मुकाबले खेले हैं जिसमें से 27 में टीम जीती और 7 में उसे हार मिली है। जबकि इस साल एक वनडे मुकाबला बेनतीजा भी रहा। इसी के हिसाब से साल 2023 के लिए एक खास वनडे टीम चुनी गई है जिसमें छह भारतीय स्टार्स को जगह मिली है।

विज्ञापन

हार्दिक बाहर, रोहित कप्तान!

हार्दिक पांड्या को जहां भविष्य में व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, वहीं उन्हें इस साल की वनडे टीम में जगह नहीं मिली। आपको बता दें कि इस टीम को बनाया है भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और स्टार कमेंटेटर व क्रिकेट एनालिस्ट आकाश चोपड़ा ने। उन्होंने अपनी इस टीम में छह भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है जबकि पांच अन्य देशों के खिलाड़ी हैं। इस प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल नहीं है, जबकि शमी और सिराज इसका हिस्सा हैं। खास बात यह है कि विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का एक भी खिलाड़ी इस टीम में शामिल नहीं है।

विज्ञापन

कौन है इस प्लेइंग 11 का हिस्सा?

साल 2023 की टॉप 11 वनडे टीम में भारतीय टीम के छह खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली के अलावा कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को जगह मिली है। जबकि इस टीम का कप्तान रोहित को ही बनाया गया है। साथ ही भारत के छह खिलाड़ियों के अलावा पांच अन्य देशों के भी खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, साउथ अफ्रीका के मार्को यान्सन और जेराल्ड कोएट्जे को शामिल किया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1741033959088398493

आकाश चोपड़ा की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023

रोहित शर्मा (कप्तान, शुभमन गिल, विराट कोहली, डैरिल मिचेल, मोहम्मद रिजवान, शाकिब अल हसन, मार्को यान्सन, जेराल्ड कोएट्जे, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ