Women World Cup: भारतीय महिला टीम पहली बार बनी विश्व विजेता, जानिए किस टीम ने कितनी बार जीता क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब

रविवार को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने 299 रनों का लक्ष्य लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रनों पर आउट हो गई.

Untitled design (51)

World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. क्रिकेट जगत में पहली बार विश्व विजेता बनी इंडियन वूमेन टीम में जश्न का माहौल है, इसके साथ-साथ पूरा देश भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देने में लग गया है. आपको बता दें कि महिला क्रिकेट टीम के इतिहास में ये पहली बार है जब भारत ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. भारत से पहले ये खिताब सबसे ज्यादा 7 बार ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया.

विज्ञापन

रविवार को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने 299 रनों का लक्ष्य लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रनों पर आउट हो गई. बॉलिंग स्टार रही दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लिए और भारतीय टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया. साउथ अफ्रीका की तरफ से रन चेज के दौरान लॉरा वोल्वार्ड्ट 101 रन बनाकर दीप्ति का शिकार बनकर सदमे में आ गईं. इसके बाद दीप्ति ने क्लो ट्रायोन को आउट करके अपना चार विकेट पूरा किया.

विज्ञापन

भारत से पहले और किस टीम ने जीता महिला वर्ल्ड कप का खिताब?

  1. इंग्लैंड (1973)
  2. ऑस्ट्रेलिया (1978)
  3. ऑस्ट्रेलिया (1982)
  4. ऑस्ट्रेलिया (1988)
  5. इंग्लैंड (1993)
  6. ऑस्ट्रेलिया (1997)
  7. न्यूजीलैंड (2000)
  8. ऑस्ट्रेलिया (2005)
  9. इंग्लैंड (2009)
  10. ऑस्ट्रेलिया (2013)
  11. इंग्लैंड (2017)
  12. ऑस्ट्रेलिया (2022)
  13. भारत (2025)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ