IND vs PAK: भारत-पाक मैच के बाद गरमाया हैंडशेक विवाद, वहाब रियाज ने तोड़ी चुप्पी

भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंडशेक विवाद जारी है. महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान को ठेंगा दिखाते हुए हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया था. अब वहाब रियाज ने मसले पर चुप्पी तोड़ी है.

IND vs PAK Image Credit: X
1 / 6
IND vs PAK Image Credit: X

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया था.भारत ने पाकिस्तान को शानदार अंदाज में हराया और 64 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंडशेक जारी रहा. अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज ने नो हैंडशेक पर चुप्पी तोड़ी है. Photo Credit: X

विज्ञापन

भारत ने दिखाया था ठेंगा

भारत ने दिखाया था ठेंगा2 / 6

भारत और पाकिस्तान के बीच टॉस के दौरान भी हरमनप्रीत कौर ने फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद मैच खत्म होने के बाद भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया. Photo Credit: X

विज्ञापन

वहाब रियाज ने तोड़ी चुप्पी

वहाब रियाज ने तोड़ी चुप्पी3 / 6

अब वहाब रियान ने नो हैंडशेक पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने मैच के बाद कहा "देखिए, मुझे नहीं पता. मैंने तो बहुत पहले ही क्रिकेट छोड़ दिया था, इसलिए मुझे हाथ न मिलाने का कारण नहीं पता. लेकिन मुझे लगता है कि अगर चीजें इसी तरह आगे बढ़नी हैं, तो हमें ऐसा ही करना चाहिए. इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा." Photo Credit: X

नो हैंडशेक की कब हुई शुरुआत?

नो हैंडशेक की कब हुई शुरुआत?4 / 6

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल से ही नो हैंडशेक जारी है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय मेंस टीम ने सबसे पहले एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया था. ये सिलसिला महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 तक जारी है. Photo Credit: X

विज्ञापन

भारत ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत ने किया शानदार प्रदर्शन5 / 6

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे. स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली थी, जबकि दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लिए थे. Photo Credit: X

पाकिस्तान को मिली हार

पाकिस्तान को मिली हार6 / 6

वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रनों पर ही सिमट गई. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन मुनीबा अली ने बनाए. उन्होंने 35 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली थी. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. Photo Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन