IND vs SL: दूसरे टेस्ट के लिए बदल गया श्रीलंका का स्क्वाड, मेंडिस-चांदीमल की जगह दो नए खिलाड़ियों को किया शामिल

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से गॉल में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. इससे पहले श्रीलंका के स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है.

sri lanka team

श्रीलंका ने किया बदलाव (Image: ANI)

IND vs SL: श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ गॉल टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. अब 23 अगस्त से कोलंबो में सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. यह मुकाबला श्रीलंका के लिहाज से बहुत अहम है. उन्हें सीरीज को ड्रॉ कराने के लिए जीत की सख्त जरूरत है. अब इस मैच से ठीक दो दिन पहले उन्होंने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. दिनेश चांदीमल और कुसल मेंडिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान हो गया है.

विज्ञापन

श्रीलंका ने स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव

कुसल मेंडिस को लंका प्रीमियर लीग 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी, जिस वजह से वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. निरोशन डिकवेला को बैकअप विकेटकीपर के रूप में स्क्वाड में शामिल किया गया था. दिनेश चांदीमल को गॉल टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग करते हुए कंधे और गर्दन में चोट आई थी. दोनों ही दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

विज्ञापन

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसी वजह से उन दोनों की जगह स्टार बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर साहन अरच्चिगे को स्क्वाड में शामिल किया है. अरच्चिगे का टेस्ट में अब तक डेब्यू नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने श्रीलंका A के लिए काफी प्रभावित किया है. इसी वजह से अब उन्हें मौका दिया जा रहा है. इसके अलावा कामिल मिशारा को लंका प्रीमियर लीग में अपनी शानदार फॉर्म का फल मिला है.

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर टीम इंडिया को दिलाई 165 रनों से बड़ी जीत

विज्ञापन

श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रन से मिली हार

गॉल टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रन बना पाई. टीम इंडिया के पास 178 रनों की बढ़त थी और उन्होंने दूसरी पारी में 193 रन बनाए. श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य था. भारतीय टीम ने उन्हें 206 रन पर ही ऑलआउट कर दिया और 165 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ