IND vs SL: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के कोलंबो टेस्ट साबित होगा करो या मरो मुकाबला! अभी दबाव में आ रहे हैं नजर

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि उसके बाद भी 3 खिलाड़ियों के प्रदर्शन से फैंस और मैनेजमेंट पूरी तरह से खुश नहीं नजर आ रहा है. अब कोलंबो टेस्ट मैच में उन्हें टीम मैनेजमेंट की नाराजगी को दूर करना होगा.

Indian Cricket Team

(Pic Credit- AI Generated) टीम इंडिया के इन 3 स्टार खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है खतरा

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद से ही टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी थी. भारतीय टीम के लिए दूसरा मुकाबला भी बहुत ही अहम होने वाला है. कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ियों के ऊपर बड़ा खतरा भी मंडरा रहा है. अगर ये खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच में भी अपनी छाप नहीं छोड़ सके. तो उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. 

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल 

गॉल टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी के दौरान 32 रन बनाए थे. लेकिन दूसरी पारी में वो अपना खाता भी नहीं खोल सके. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भी वो सिर्फ 24 रन ही बना सके थे. ऐसे में जायसवाल के ऊपर अब सवाल खड़े होने लगे हैं. इस सभी सवालों का जवाब यशस्वी जायसवाल कोलंबो टेस्ट मैच में अपने बल्ले से देना चाहेंगे. हालांकि अगर वो ऐसा करने में फेल हुए, तो साई सुदर्शन को उनकी जगह ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है. ऐसे में यशस्वी के लिए कोलंबो टेस्ट बहुत ही अहम होने वाला है. 

विज्ञापन

कुलदीप यादव 

स्पिन ऑलराउंडर कुलदीप यादव ने भी गॉल टेस्ट मैच में बहुत ज्यादा निराश किया था. पहली पारी में उन्होंने 14 ओवरों में 65 रन देकर सिर्फ 1 विकेट झटका था. वहीं दूसरी पारी में तो कुलदीप यादव 11 ओवरों में 38 रन देकर एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके थे. वहीं युवा मानव सुथार ने 10 विकेट हासिल किए थे. अब इस वजह से कुलदीप यादव पर कोलंबो टेस्ट मैच के दौरान बड़ा दबाव रहने वाला है. अगर वो कोलंबो में भी फेल हुए तो टेस्ट टीम से उन्हें बाहर किया जा सकता है. सारांश जैन फिलहाल बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा 

दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी गॉल टेस्ट मैच में निराश किया था. गेंद के साथ तो जडेजा ने 4 विकेट लेकर अपनी लाज बचाई थी. लेकिन बल्ले के साथ वो बुरी तरह से फेल हो गए. पहली पारी में जडेजा सिर्फ 13 रन ही बना सके. जबकि दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा के बल्ले से सिर्फ 9 रन ही आए. ऐसे में जडेजा के ऊपर भी कोलंबो टेस्ट के दौरान दबाव होगा. मानव सुथार पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. ऐसे में गेंद के साथ ही साथ जडेजा को बल्ले से भी कमाल करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ