Indian Royals vs Pakistan Panthers: भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी 2 अगस्त यानी आज मैदान पर आमने-सामने आने वाले हैं. क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा ही रोमांचक होती है. इसी वजह से जब भी दोनों टीमों के बीच मैच होता है, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. जाम्बिया में एशियन लीजेंड्स लीग T20 का आयोजन हो रहा है, जिसमें इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स आमने-सामने होंगे. आइए जानते हैं कि यह मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कहां खेला जाएगा इंडियन रॉयल्स vs पाकिस्तान पैंथर्स मैच?
एशियन लीजेंड्स लीग T20 में भारत और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी आमने-सामने होंगे. इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में महामुकाबला जाम्बिया के लुसाका शहर में स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.
कब शुरू होगा IND-PAK मैच?
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे शुरू होगा. टाइम जोन में अंतर के कारण मैच सामान्य समय के मुकाबले कुछ घंटे पहले शुरू हो रहा है.
ये भी पढ़ें:- CWG 2026 में फिर बजा भारत का डंका, गुलवीर सिंह ने एक और मेडल जीतकर रचा इतिहास
कहां देख पाएंगे इंडियन रॉयल्स vs पाकिस्तान पैंथर्स मैच?
भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स के बीच महामुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव उठा सकते हैं. सोनी स्पोर्ट्स 3 चैनल पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा फैंस इंडियन रॉयल्स बनाम पाकिस्तान पैंथर्स का यह बड़ा मैच फैनकोड ऐप एवं वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं.
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड
इंडियन रॉयल्स का स्क्वाड: पवन नेगी, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मनप्रीत गोनी, शिखर धवन, नमन ओझा, शाहबाज नदीम, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडू, सुदीप त्यागी, ऋषि धवन, अनुरीत सिंह, यूसुफ पठान, शदाब जकाती, फैज फजल.
पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड: यासिर शाह, मोहम्मद हफीज, कामरान अकमल, उमर अकमल, सईद अजमल, राना नईम अनवर, सोहेल तनवीर, इमरान नजीर, अब्दुर रहमान, नवेद-उल-हसन, शर्जील खान, वहाब रियाज, सामी असलम, शोएब मलिक, राहत अली, मोहम्मद इरफान.
ये भी पढ़ें:- 2 हार और WTC से बाहर… टीम इंडिया की राह मुश्किल! फाइनल में जगह बनाने के लिए ऐसे बन रहा समीकरण
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
29 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines