CWG 2026 में फिर बजा भारत का डंका, गुलवीर सिंह ने एक और मेडल जीतकर रचा इतिहास

Gulveer Singh Wins Medal: CWG 2026 में गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया. वह 5000 मीटर ट्रैक इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे. यह पहला मौका है, जब किसी भारतीय ने 5000m इवेंट में ऐसा कारनामा किया है.

gulveer singh

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास (Image: Twitter/X)

Gulveer Singh Wins Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुलवीर सिंह ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया. गुलवीर ने कुछ दिनों पहले ही सिल्वर मेडल जीता था और अब उन्होंने 5000 मीटर के ट्रैक पर धमाल मचाते हुए दूसरा पदक अपने नाम किया. गुलवीर इसी के साथ भारतीय इतिहास के पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के एक संस्करण में दो मेडल जीते हैं. बता दें कि गुलवीर पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने 5000 मीटर स्पर्धा में कोई मेडल जीता है.

विज्ञापन

गुलवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

गुलवीर सिंह ने 2 अगस्त 2026 को 5000 मीटर रेस में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. उन्होंने 13 मिनट 24.95 सेकेंड में दौड़ पूरी की और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. बता दें कि इस रेस में केन्या के मैथ्यू किपचुंबा ने 13 मिनट 23.61 सेकेंड में फिनिशिंग लाइन पार करके गोल्ड मेडल जीता, वहीं ऑस्ट्रेलिया के काय रॉबिंसन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CWG 2026: सचिन और अंकुश ने भी बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, नरेंदर के नाम हुआ सिल्वर, अब तक भारत के हुए 38 मेडल 

गुलवीर सिंह ने पहले भी जीता था मेडल

गुलवीर सिंह ने मेंस 5000 मीटर रेस से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक मेडल जीत लिया था. गुलवीर ने मेंस 10000 मीटर रेस इवेंट में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने 27 मिनट और 49.78 सेकेंड में दौड़ पूरी करके सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. 16 साल बाद किसी भारतीय ने इस इवेंट में मेडल जीता. गुलवीर अपने दम पर भारत के लिए CWG 2026 जैसे बड़े इवेंट में दो मेडल लेकर आए, जो अपने आप में बड़ी बात है.

विज्ञापन

भारत का कैसा रहा प्रदर्शन?

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. भारत का मुख्य रूप से बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग में दबदबा रहा. इसके अलावा पैरा स्पोर्ट्स में भी भारतीय एथलीटों ने प्रभावित किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ