WTC Final Scenario Team India

2 हार और WTC से बाहर... टीम इंडिया की राह मुश्किल! फाइनल में जगह बनाने के लिए ऐसे बन रहा समीकरण

WTC Final Scenario Team India: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक साधारण रहा है. हालांकि, अभी भी वह फाइनल में जगह बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया फाइनल में कैसे जा सकती है.

WTC Final Scenario Team India: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अभी वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर हैं. दो बार भारतीय टीम WTC के फाइनल में जा चुकी है लेकिन ट्रॉफी जीतने में असफल रही है. अब भारतीय टीम का लक्ष्य इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाना है. हालांकि, उनकी राह बेहद मुश्किल है. इस WTC साइकिल में भारतीय टीम कुल 9 मैच खेलेगी. सभी के मन में सवाल है कि आखिर फाइनल में जगह बनाने के लिए कितने मैचों में भारत को जीत की जरूरत है.

विज्ञापन

WTC फाइनल में के लिए कैसा बन रहा समीकरण?

भारतीय टीम अभी 9 मैचों में 4 जीत के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में 48.15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. अगर उन्हें फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करना है, तो अपने बचे हुए सभी 9 मैच जीतने होंगे. अगर टीम इंडिया आठ मैच भी जीतती है, तो भी उनका चांस बना रहेगा. हालांकि, अगर 9 मैचों में से 2 या 3 मैचों में भारत हार गया, तो किस्मत उनके हाथ में नहीं रहेगी और दूसरी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ