Indian Royals vs Pakistan Panthers: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर भिड़ंत हमेशा ही खास होती है. दोनों ही टीमों के दिग्गज खिलाड़ी अब मैदान पर आमने-सामने आने वाले हैं. एशियन लीजेंड्स लीग 2026 की शुरुआत हो गई है. इस बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी आपस में खेलते हुए नजर आएंगे. जाम्बिया में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. भारतीय टीम का नाम इंडियन रॉयल्स है, वहीं पाक टीम का नाम पाकिस्तान पैंथर्स है.
Indian Royals vs Pakistan Panthers मैच कब है?
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच 2 अगस्त 2026 को मैच खेला जाएगा. यह एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का छठा मैच है. जाम्बिया के लुसाका शहर में स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में यह मैच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 4 बजे शुरू होगा.
इंडियन रॉयल्स vs पाकिस्तान पैंथर्स मैच टीवी पर किस चैनल पर आएगा?
भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच महामुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव आएगा. ऑनलाइन फैंस इसे फैनकोड ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. 3:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे और 4 बजे दिग्गज मैदान पर उतर जाएंगे.
Asian Legends League में Indian Royals और Pakistan Panthers का स्क्वाड
इंडियन रॉयल्स का स्क्वाड: शिखर धवन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषि धवन, अंबाती रायुडू, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा, सुदीप त्यागी, सुरेश रैना, शाहबाज नदीम, फैज फजल, हरभजन सिंह, अनुरीत सिंह, शदाब जकाती, पवन नेगी.
पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड: उमर अकमल, मोहम्मद हफीज, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, अब्दुर रहमान, सईद अजमल, राहत अली, कामरान अकमल, शर्जील खान, यासिर शाह, सामी असलम, शोएब मलिक, राना नईम अनवर, मोहम्मद इरफान, नवेद-उल-हसन, इमरान नजीर.
IND vs PAK महामुकाबले में कैसा होगा मौसम?
भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच महामुकाबला लुसाका में होने जा रहा है. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच के दौरान बारिश की संभावना 0% है. फैंस पूरे 20 ओवर के मैच की उम्मीद कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘हमने सालों तक साथ…’, खास दोस्त के रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा हुए भावुक, भेजा दिल जीतने वाला मैसेज
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
6 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
58 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines