एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फिटनेस टेस्ट में पास रोहित-बुमराह समेत ये खिलाड़ी
Team India Fitness Test: एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
Written By News24 हिंदी

Rohit Sharma
Written By News24 हिंदी

Rohit Sharma
Team India Fitness Test: एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। भारतीय प्लेयर्स की फिटनेस पर कई तरह के सवाल थे। शुभमन गिल हाल ही में बीमार थे, जिसके बाद उनकी फिटनेस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं। बुमराह का भी पूरी तरह से फिट होना टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होना है और भारतीय टीम पहले मैच में 10 सितंबर को यूएई से भिड़ेगी।
🚨 ALL THE PLAYERS HAS PASSED THE FITNESS TEST 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 31, 2025
– Rohit, Gill, Bumrah & everyone passed the fitness Test in CoE. [Rohit Juglan from RevSportz] pic.twitter.com/5Td8MzYK7T
एशिया कप के आगाज से पहले भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज आई है। रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।
रोहित शर्मा भी फिटनेस टेस्ट पास करने में सफल रहे हैं। हर किसी की निगाहें शुभमन गिल के फिटनेस टेस्ट पर टिकी हुई थीं, क्योंकि गिल अभी बीमारी से उठकर आए थे। एशिया कप 2025 में गिल की टी-20 टीम में वापसी हुई है और उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए 4 सितंबर को यूएई की फ्लाइट पकड़ेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया को अपना पहला मैच यूएई से 10 सितंबर को खेलना है। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। 19 सितंबर को टीम इंडिया की भिड़ंत ओमान के साथ होनी है। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है।
ओपनर के तौर पर सिलेक्टर्स ने अभिषेक शर्मा और गिल पर भरोसा दिखाया है, जबकि संजू सैमसन को भी जगह दी गई है। बैकअप विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को रखा गया है। खराब फॉर्म के बावजूद रिंकू सिंह अपनी जगह बचाने के लिए सफल रहे हैं। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में सौंपी गई है, जिनका साथ अर्शदीप और हर्षित राणा देते हुए नजर आएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: