हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Indian players Holi: टीम इंडिया ने जमकर खेली होली, विराट-रोहित ने बस में किया डांस, देखें VIDEO

विज्ञापन
Indian players celebrating Holi

 

Indian players Holi: होली का खुमार टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भी चढ़ा हुआ है। चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। जहां आज भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

विराट कोहली ने किया डांस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बस में बैठे हुए हैं। यह वीडियो शुभमन गिल ने बनाया है, जिसमें विराट कोहली डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, उनके पीछे से कप्तान रोहित शर्मा सभी खिलाड़ियों पर रंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। बस में ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाना बज रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

और पढ़िए – PSL 2023: इसे कहते हैं पावर हिटिंग, Saim Ayub ने दिन में दिखा दिए तारे, देखें VIDEO

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1633087767977631745?s=20

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम भी खेली होली

आज सुबह से जैसे ही सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए पहुंचे तो सभी होली के रंग में रंगे नजर आए, सभी ने ड्रेसिंग रूम में जमकर होली खेली। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा होली के रंग में रंगे थे, उन्होंने सभी खिलाड़ियों पर रंग डाला है। कप्तान ने एक सेल्फी भी ली है। जिसमें सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1633083252541108226?s=20

विज्ञापन

9 मार्च से शुरू होगा चौथा टेस्ट

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे हैं। लेकिन तीसरे टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में विश्व टेस्ट चैपियनशिप में जगह बनाने के लिए चौथे टेस्ट में टीम इंडिया का जीतना जरूरी है।

और पढ़िए – WPL 2023: यूपी वॉरियर्ज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए DC vs UP की प्लेइंग-11

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola