RCB New Interested Buyer: IPL 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बिकने वाली है. टीम की ओनरशिप ने बता दिया है कि वो नए खरीदार की तलाश में हैं. कई सारे बिजनेसमैन और कंपनी के नाम सामने आए हैं, जो RCB को खरीदने में रुचि ले रहे हैं. अब लिस्ट में भारतीय मूल के एक अरबपति का नाम जुड़ गया है, जिनका नाम संजय गोविल है. उन्हें क्रिकेट में बहुत ज्यादा रुचि है और पहले ही उनके पास दो टीमें हैं. अब वो RCB को खरीदने में भी रुचि दिखा रहे हैं.
RCB को खरीदने की रेस में नया नाम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदने में भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन संजय गोविल ने रुचि दिखाई है. वो ग्लेमॉर्गन क्रिकेट क्लब के साथ मिलकर RCB को खरीद सकते हैं. बता दें कि गोविल के पास पहले ही दो क्रिकेट लीग में टीमें हैं, जिन्हें उन्होंने करोड़ों रूपये देकर खरीदा था. उनके पास द हंड्रेड लीग में वेल्श फायर और मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम नाम की टीम है. उन्होंने ग्लेमॉर्गन क्लब के साथ इन टीमों को खरीदा था. अब उनकी नजर IPL इतिहास की सबसे लोकप्रिय टीम RCB पर है. संजय की नजर ग्लेमॉर्गन के साथ मिलकर बिग बैश लीग में टीम खरीदने पर है और वो IPL में विराट कोहली की टीम के मालिक बनने में भी रुचि ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित-विराट ने नहीं किया साउथ अफ्रीकी कोच से Handshake? सामने आई वायरल VIDEO की सच्चाई
क्यों बिक रही है RCB?
RCB का मालिकाना हक डियाजियो के पास है. पिछले IPL में जीत के बाद ये टीम काफी विवादों में रही थी और शायद इसी के चलते उन्होंने टीम को बेचने का फैसला किया है. ये इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे वैल्युएबल टीम है और इसे बेचना बिजनेस के हिसाब से डियाजियो के लिए फायदेमंद रहेगा. इसी वजह से उन्होंने RCB को सेल पर डाल दिया है और उन्हें उम्मीद है कि मार्च 2026 तक ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. डियाजियो को उम्मीद है कि RCB करीब 20 हजार करोड़ रुपये में बिकेगी.
RCB ने IPL 2026 के लिए किन प्लेयर्स को किया रिटेन?
रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 ऑक्शन से पहले आंद्रे रसेल ने क्यों किया रिटायरमेंट का ऐलान? खुद बताया असली कारण
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
8 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines