टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश का नया पैंतरा, ICC के खिलाफ ही कर दी ऐसी हिमाकत

Indian ICC Official Sanjog Gupta Fails To Get Bangladesh Visa: आईसीसी के 2 अधिकारियों को 17 जनवरी को बातचीत के लिए बांग्लादेश पहुंचना था, लेकिन सीईओ संजोग गुप्ता को वहां का वीजा नहीं मिला, ऐसे में विवाद और ज्यादा बढ़ सकता है.

ICC Bangladesh (1)

Indian ICC Official Sanjog Gupta Fails To Get Bangladesh Visa: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के होने वाली बातचीत पर खतरे के बाद मंडराने लगे हैं, क्योंकि किसी प्लान के तहत 2 मेंबर्स वाले डेलिगेशन के वीजा में दिक्कत आ गई है आईसीसी के एंटी-करप्शन और सिक्योरिटी हेड एंड्रयू एफग्रेव ने 17 जनवरी को ढाका अकेले ट्रैवल किया ताकि बीसीबी और बीसीसीआई के बीच विवाद को सुलझाया जा सके. हालांकि इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल के सीईओ संजोग गुप्ता, जो भारतीय नागरिक हैं, उन्हें वीजा नहीं मिला.

विज्ञापन

वीजा न मिलने से बढ़ सकती है टेंशन

आईसीसी डिलिगेशन का ये दौरा उनकी तरफ से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को मनाने की आखिरी कोशिश है, ताकि वहां की नेशनल क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत जाने के लिए मनाया जा सके. हालांकि वीजा इशू न करने के बाद टेंशन और भी ज्यादा बढ़ सकती है. अब संजोग गुप्ता को बांगलादेश सरकार ने वीजा क्यों नहीं दिया, इसको लेकर अभी डिटेल आना बाकी है.

विज्ञापन

आखिर बांग्लादेश ने ऐसा क्यों किया?

संजोग गुप्ता की गैरमौजूदगी में आईसीसी के एंड्रयू एफग्रेव अकेले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि भारतीय नागरिक गुप्ता को वीजा न जारी करने के पीछे बांग्लादेश की मंशा क्या है.

विज्ञापन

मुस्तफिजुर से शुरू हुआ विवाद

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब बॉलर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिलीज कर दिया. इसके बाद बीसीबी ने आईसीसी से कहा कि वो अपनी नेशनल टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए भारत नहीं भेजेगी, और उनके वेन्यूज को श्रीलंका में शिफ्ट कराया जाए. गौरतलब है कि बांग्लादेश की टीम को इस ग्लोबल टूर्नामेंट में इंडिया के मैदानों में 4 मुकाबले खेलने हैं, जिनमें 3 मैच कोलकाता और 1 मुंबई में शेड्यूल्ड हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ