भारत की T-20 इंटरनेशनल टीम में मार्च 2021 में एक ऐसे हीरे की एंट्री हुई, जिसकी परख में शायद किसी भी जोहरी को काफी वक्त लग गया था। वह नायाब सितारा था सूर्य कुमार यादव, जिसको 30 वर्ष से ज्यादा की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। लंबे समय तक IPL और घरेलू क्रिकेट में कमाल करने के बाद सूर्य की T-20 फॉर्मेट से इंटरनेशनल टीम में एंट्री हो गई।
यह भी पढ़ें: ‘इंडिया ने मैच फिक्स किया है…’, शोएब अख्तर के इस Video से मचा बड़ा बवाल; जानें पूरा सच
वर्ल्ड कप 2023 खेलेंगे यादव
सूर्य का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। गुरुवार को उनके 33वें जन्मदिन पर उनके कई रिकॉर्ड और उनसे जुड़ी कई बातें चर्चा में रहीं। इसी कड़ी में हम बात करेंगे, सूर्या के इस अद्भुत सफर की, जिसने डेब्यू के 3 साल के अंदर ही उन्हें आज टीम इंडिया का 3डी प्लेयर बना दिया। आज वह तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं और आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
भारत के मिस्टर 360 डिग्री सूर्य
डेब्यू के बाद अगले एक साल में ही सूर्य T-20 इंटरनेशनल के किंग बन गए। वह मौजूदा समय में T-20 इंटरनेशनल के नंबर एक बल्लेबाज हैं। वह ICC रैंकिंग में लंबे समय से टॉप पोजीशन पर काबिज हैं। आज सिर्फ T-20 ही नहीं, वह वनडे स्क्वॉड में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। हालांकि, अभी 50 ओवर के फॉर्मेट में उन्हें खुद को साबित करना है, लेकिन उनकी T-20 की बल्लेबाजी स्किल को देख उन्हें नजरअंदाज करना सेलेक्टर्स के लिए काफी मुश्किल था। जानते हैं सूर्य के अद्भुत सफर के बारे में, जिसने आज उन्हें सूर्य कुमार यादव के अलावा भारत के मिस्टर 360 डिग्री और मॉडर्न मिस्टर 360 डिग्री बना दिया है।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: पाकिस्तान-श्रीलंका मैच बारिश से धुला तो किसकी होगी फाइनल में एंट्री? यहां जानें समीकरण
SKY का अब तक का सफर 10 पॉइंट्स में…
1- अपने डेब्यू मैच में तो सूर्य को बल्लेबाजी नहीं मिली, लेकिन डेब्यू इंटरनेशनल इनिंग में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 31 गेंदों पर 57 रन ठोकते ही क्रिकेट की दुनिया में अपने शानदार आगाज की दस्तक दे दी थी।
2- फिर सूर्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, अपनी तीसरी पारी में उन्होंने अपना दूसरा वनडे अर्धशतक भी ठोक दिया था। यहां से उनकी T-20 इंटरनेशनल में जगह एकदम पक्की हो चुकी थी।
3- डेब्यू से तकरीबन एक साल 4 महीने के बाद सूर्य ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में 117 रनों की भीषण पारी खेलकर अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाया था। आज सूर्य के नाम T-20 इंटरनेशनल में 3 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं।
4- T-20 क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद उन्हें वनडे क्रिकेट टीम में भी एंट्री मिली और 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ सूर्य ने वनडे डेब्यू किया।
5- वनडे में भी सूर्य की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने अपने पहले 6 मैचों में ही 2 अर्धशतकों के साथ हर मैच में 30 से अधिक रन बनाकर छाप छोड़ दी थी।
6- वनडे क्रिकेट में उनका करियर डगमगाया, लेकिन श्रेयस अय्यर के चोटिल होने पर वनडे वर्ल्ड कप के साल में सूर्य को लगातार मौके मिले।
7- अपनी बल्लेबाजी के अंदाज और स्किल को देखते हुए सूर्य को आखिरकार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में चुन लिया गया।
8- इसी बीच सूर्या ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 में अपना टेस्ट डेब्यू भी किया। हालांकि, यहां वह सिर्फ 8 रन बना पाए और उनको उसके बाद टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली।
9- सूर्य कुमार यादव मौजूदा समय में T-20 इंटरनेशनल के नंबर-एक बल्लेबाज हैं और वह लंबे समय से इस पोजीशन पर काबिज हैं।
10- IPL में भी सूर्यकुमार यादव का जलवा रहा और वहीं से उनकी टीम इंडिया में लंबे इंतजार के बाद एंट्री हुई थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 3249 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: ODI World Cup से पहले टीम इंडिया के पास पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ नंबर 1 बनने का मौका, करना होगा ये काम
सूर्य कुमार यादव के इंटरनेशनल आंकड़े
सूर्य कुमार यादव ने अभी तक भारत के लिए कुल 1 टेस्ट, 26 वनडे और 53 T-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट मैच में सिर्फ 8 रन, वनडे क्रिकेट में 511 और T-20 इंटरनेशनल में 1841 रन दर्ज हैं। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 2 अर्धशतक लगाए हैं और सबसे छोटे फॉर्मेट T-20 में वह 15 अर्धशतक और 3 शतक लगा चुके हैं। T-20 इंटरनेशनल में उनका औसत और स्ट्राइक रेट दोनों शानदार रहा है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 46.02 की औसत और 172.7 के अद्भुत स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं वनडे में और टेस्ट में अभी उनको खुद को साबित करना होगा।
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
24 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines