Team India: बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं. बीसीसीआई ने इस बार एशियन गेम्स में मुख्य टीम को भेजने का फैसला किया है. ऐसे में श्रेयस अय्यर ही एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले हैं. वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इस टीम में जगह दी गई है. वहीं अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने इस टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह को भी भेजने का बड़ा अहम फैसला किया है.
एशियन गेम्स के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान
सितंबर में एशियन गेम्स 2026 जापान में खेला जाना है. जिसके लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने मुख्य टीम भेजने का ऐलान किया है. पिछली बार बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में बी टीम को भेजा था. हालांकि इस बार मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह को भी एशियन गेम्स में भेजने का फैसला किया है. तिलक वर्मा इस टीम में भी उपकप्तान की ही भूमिका में नजर आने वाले हैं.
वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी. हालांकि सभी का ध्यान 15 वर्षीय सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिका हुआ है. जिन्हें भी इस टीम का हिस्सा बनाया है. बीसीसीआई अगले टी-20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक 2028 की तैयारी शुरू कर रही है. जिसमें इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अपनी पहली पसंद बनाया है. हालांकि इस टीम में कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या जैसे भी स्टार नहीं नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘अब बस भी करो’, वैभव सूर्यवंशी क्यों हुए फैन से नाराज? हाथ जोड़कर की खास अपील
एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी.
ये भी पढ़ें: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की T20I टीम का ऐलान
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
10 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines